शहर की बेटी ने दुबई में दिखाया कला का जलवा
लुधियाना की बेटी रिशु गोसाईं राय ने दुबई में अपनी कला का जलवा दिखा कर सभी को प्रभावित किया।
जासं, लुधियाना : लुधियाना की बेटी रिशु गोसाई राय ने दुबई में अपनी कला का जलवा दिखा कर सभी को प्रभावित किया। दुबई के स्टूडियो सेवन गैलरी में 13 से बीस नवंबर तक लगी कला प्रदर्शनी द पावर ऑफ लाइन एग्जीबिशन में रिशु ने अपनी कला को डिस्पले किया है। रिशु की बचपन से ही कला में रुचि थी। साथ ही उनको परिवार से भरपूर सहयोग मिला। रिशु ने सरकारी महिला कॉलेज से उच्च शिक्षा हासिल की। वर्ष 2006 में उनके द्वारा बनाई गई कलाकृति पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम को भेंट की थी। प्रदर्शनी में आठ कलाकारों ने हिस्सा लिया है। रिशु के पति मनीष राय एवं ससुराल के सदस्यों की उनकी सफलता में अहम भूमिका रही है। प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. हमीद बिन मोहम्मद खलीफा एल सऊदी चेयरमैन एंड फाउंडर ऑफ आबूधाबी ने किया। अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद रिशु ने बीसीएम स्कूल में आर्ट अध्यापक के तौर पर जिम्मेदारी पूरी की। इसके बाद वह वर्ष 2008 में दुबई शिफ्ट हो गई। आजकल दुबई में इंडिया हाई स्कूल में आर्ट विभाग की हेड हैं। प्रदर्शनी के लिए दुबई की स्टूडियो सेवन गैलरी ने आठ महिला कलाकारों का चुनाव किया, जिनमें रिशु भी शामिल रहीं। जालंधर के मुनीष से हुई है शाम नगर निवासी रिशु की शादी
रिशु गोसाई के पिता भारतीय स्टेट बैंक से सीनियर मैनेजर के पद से रिटायर हुए हैं। उनका परिवार लुधियाना के शाम नगर में रहता है। रिशु का विवाह वर्ष 2007 में जालंधर के मुनीष राय के साथ हुआ। मुनीष राय आज कल दुबई में फूड स्पेसिलिटी लिमिटेड में महाप्रबंधक हैं और वह वर्ष 2008 में दुबई शिफ्ट हो गए थे। मुनीष के पिता सतीश चंद्र यश राय जालंधर में एसपी के पद पर रहे।