Move to Jagran APP

स्नान उत्सव पर जय जगन्नाथ के जयघोष लगाए

भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के उपलक्ष्य में भगवान जगन्नाथ मंदिर श्री जगन्नाथ पुरम चंद्र नगर में महास्नान उत्सव पर्व मनाया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 03:01 AM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 03:19 AM (IST)
स्नान उत्सव पर जय जगन्नाथ के जयघोष लगाए

संस, लुधियाना : परंपरा के अनुसार 23 जून को निकलने वाली भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के उपलक्ष्य में शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ मंदिर श्री जगन्नाथ पुरम चंद्र नगर में श्री जगन्नाथ का महास्नान उत्सव पर्व मनाया। समिति के राज अधिकारी सूरज ने स्नान उत्सव की महिमा के बारे में बताते हुए कहा कि रथयात्रा से पहले ज्येष्ठ पूर्णिमा को भगवान जगन्नाथ का महाभिषेक होता है जिसे स्नान उत्सव कहते हैं। इस दिन भगवान जगन्नाथ, भाई बलभ्रद, देवी सुभद्रा, सुदर्शन महाराज के विग्रहों को 108 कलशों के पवित्र जल से स्नान करवाया जाता है। यह सारा कार्यक्रम परंपरा अनुसार होता है। इस अवसर पर मंदिर परिसर में जय जगन्नाथ के जयघोष के बीच चारों विग्रहों को स्नान मंडप पर लाया गया। पुजारी पंचान्न पाढी, पुजारी भीमसेन पाढी, पंडित विष्णु चंद और पंडित अमरनाथ ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा करवाई। दइतापतियों ने 108 कलशों के पवित्र जल से भगवान को स्नान करवाया। स्नान उत्सव के बाद भगवान जगन्नाथ का गजानन रुप में श्रृंगार किया। पुजारी पंचानन पाढी ने कहा कि जो इंसान इस दिन भगवान जगन्नाथ का महाभिषेक करता है उसके सभी पाप कट जाते हैं और आने वाला समय सुखमयी हो जाता है। उन्होंने कहा कि भगवान को विभिन्न प्रकार की औषधियों के जल से स्नान करवाया जाता है और ये जल भक्त प्रसाद के रुप में लेकर जाते हैं। इस दौरान श्री जगन्नाथ संकीर्तन मंडल ने हरे कृष्ण महामंत्र का जाप किया। मौके पर विक्रम भुइया, पूर्णचंद सवई, गिरिधर नायक, नकुल नायक, अरुण परीजा, सतबीर कुमार, सचिन कुमार, सुनील कुमार, विनय कुमार, लखविद्र बेहरा, धनुधर राउत, रंजन सेनापति उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.