Move to Jagran APP

भगवान वाल्मीकि भारतीय संस्कृति के पितामह : आशु

एकलव्य यूथ फेडरेशन द्वारा भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में करवाया गया राज्य स्तरीय सत्संग समारोह संस्था के प्रधान राहुल डुलगच के नेतृत्व में गुरु नानक देव भवन में संपन्न हुआ।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Oct 2021 07:42 PM (IST)Updated: Sun, 17 Oct 2021 07:42 PM (IST)
भगवान वाल्मीकि भारतीय संस्कृति के पितामह : आशु
भगवान वाल्मीकि भारतीय संस्कृति के पितामह : आशु

संस, लुधियाना : एकलव्य यूथ फेडरेशन द्वारा भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में करवाया गया राज्य स्तरीय सत्संग समारोह संस्था के प्रधान राहुल डुलगच के नेतृत्व में गुरु नानक देव भवन में संपन्न हुआ। सत्संग समारोह में कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु मुख्य मेहमान थे। जबकि मेयर बलकार सिंह संधू विशेष मेहमान रहे। समारोह की अध्यक्षता ईश्वरजोत सिंह चीमा इंचार्ज हलका दक्षिणी कांग्रेस पार्टी ने की। समारोह में ज्योति प्रचंड की रस्म भारत भूषण व डा. राजकुमार वेरका ने अदा करते हुए कहा कि भगवान वाल्मीकि भारतीय संस्कृति के पितामह हैं। उन्होंने कई सौ साल राम जन्म से पहले ही महारामायण की रचना की थी। मौजूदा समय में जो भी त्योहार मनाए जाते हैं, वह सब भगवान वाल्मीकि महाराज की देन है। भगवान वाल्मीकि महाराज के हाथ में सुशोभित कलम हमें शिक्षा के लिए प्रेरित करती है। ईश्वरजोत सिंह चीमा ने सबसे पहले समूचे वाल्मीकि समाज को भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस की मुबारकबाद दी। और कहा कि वाल्मीकि समाज कांग्रेस पार्टी का अटूट अंग है। उन्होंने राहुल डुलगच व उनकी टीम द्वारा करवाए गए इस उपराले की सराहना की। राहुल डुलगच ने कहा कि भगवान वाल्मीकि समुच्चय मानवता के रहबर हैं। वहीं कहा कि शिक्षा ही सभी सामाजिक बुराईयों का हल है। इसलिए हमें चाहिए कि हम अपने बच्चों को अधिक से अधिक शिक्षित करें। इस अवसर पर पवन और राकेश राही की तरफ से भजनों का गुणगान किया गया। यहां पार्षद सन्नी भल्ला, पार्षद राजू थापर, भोठी मां, मुनीश शाह, हरप्रीत सिंह राजधानी, कुलदीप, गुरप्रीत गोपी, महताब बंटी, रवीन्द्र सैनी, गौतम शर्मा, राहुल डुलगच, विवेक सूद, सन्दीप सुनीत, नीरज सिरसवाल, अमन सौदे, मनदीप, राज कुमार पप्पी, राहुल सूद, प्रियांशू आदि शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.