रेड रिबन क्लब के सदस्यों ने निकाली रैली, नशे से दूर रहने का दिया संदेश Ludhiana News
रैली को कॉलेज की प्रिसिंपल डॉ नगिंदर कौर ने हरी झंडी देकर रवाना किया। इसमें रेड रिबन क्लब के 500 वॉलंटियरों ने हिस्सा लिया। इस दौरान नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।
लुधियाना, जेएनएन। श्री गुरुनानक देवी जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में प्रशासन की तरफ से रैली का आयोजन किया गया। रैली में यूथ वेलफेयर डिपार्टमेंट की तरफ कॉलेजों में स्थापित किए गए रेड रिबन क्लब के सदस्यों ने लोगों को नशा व खूनदान के प्रति जागरूक किया। रैली मालवा सेंट्रल कॉलेज ऑफ एजुकेशन से शुरू की गई और सिविल लाइन के अलग अलग हिस्सों से होकर निकली। रैली की अगुवाई युवक सेवाएं विभाग के डिप्टी डायरेक्टर दविंदर सिंह लोटे ने की।
रैली को कॉलेज की प्रिसिंपल डॉ नगिंदर कौर ने हरी झंडी देकर रवाना किया। इसमें रेड रिबन क्लब के 500 वॉलंटियरों ने हिस्सा लिया। इस दौरान नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। लोगों को जागरूक किया गया कि खून दान करने से किसी व्यक्ति की जिंदगी बचाई जा सकती है। जरूरत पड़ने पर दान किया गया खून किसी की जिंदगी बचा सकता है।
बता दें कि श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में कई जिलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। प्रशासन की तरफ से भी कई तरह के विशेष कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। स्कूल और कॉलेजों की तरफ से लाेगों को जागरूक करने के लिए रैलियां निकाली जा रही हैं।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें