सेवादारों व जरूरतमंदों को राशन दिया
गुरुद्वारा भगत चेतराम फील्डगंज में सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट ने सेवादारों व जरूरतमंदों को राशन की किटें बांटी।
संस, लुधियाना : गुरुद्वारा भगत चेतराम फील्डगंज में सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट ने सेवादारों व जरूरतमंदों को राशन की किटें बांटी। इस दौरान मुख्य सेवादार दविदर सिंह काला, जगजीत सिंह हैप्पी, अनूप सिंह ने इकबाल सिंह गिल, प्रधान जसवंत सिंह छापा, जिला भाजपा सोशल मीडिया व आइटी प्रधान गोल्डी सभ्रवाल, गीत कौर, थानेदार दिनेश राठौर को सम्मानित किया। इसके बाद गोल्डी सभ्रवाल ने कहा, नाम जैसा ही सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट काम रहा है। उन्होंने कहा कि संस्था के प्रमुख एसपी सिंह ओबरॉय व उनकी टीम द्वारा मानवता की सच्ची सेवा की जा रही है। मौके पर शैम्पी खुराना, डॉ. चंद्र भनोट, ललित चौहान, मनप्रीत सिंह मेहता, गौतम चायल, सौरव साहिल, सुखजिदर सिंह गिल, हरिदर सिंह रकबा, तेजिदर सिंह लक्की, नितिन भनोट, रोशन सिंह सागर, रमनदीप कौर चौहान, परमजीत कौर, बीबी मनजीत कौर, बलविदर सिंह छाबड़ा मौजूद थे।
आत्म जैन सोसायटी ने बांटा राशन संस, लुधियाना : आचार्य सम्राट श्री शिवमुनि के आशीर्वाद तथा महासाध्वी सुनीता-शुभ की प्रेरणा से आत्म जैन सोसायटी का 184वां राशन वितरण समारोह जैन स्थानक शिवपुरी के तत्वाधान में संपन्न हुआ। इसमें 85 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया। इस दौरान शारीरिक दूरी का ध्यान रखा गया और मास्क आदि का प्रयोग किया गया। राशन वितरण का लाभ प्रेम कुमार, विपन कुमार जैन मैसर्ज श्रमण जैन स्वीटस परिवारों ने लिया।
इस अवसर पर अरुण मुनि महाराज के शिष्य मनीष मुनि म. ने प्रधान को आशीर्वाद दिया। प्रधान कमल जैन ने कहा कि उक्त सोसायटी गत कई वर्षो से लोगों के सहयोग से कार्यरत है। इस अवसर पर सभाध्यक्ष विनीत जैन, सोसायटी अध्यक्ष कमल जैन, महामंत्री सतीश जैन बब्बी, उप-प्रधान अशोक जैन भाबू, राशन मंत्री अशोक जैन, कोषाध्यक्ष नरेश जैन, साहित्य रत्न डॉ. मुलख राज जैन, संजय जैन, श्रमण ओसवाल, विशाल जैन, पंकज जैन, लविश जैन, दिनेश जैन, सूरज कांत शर्मा आदि शामिल थे।