यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रात को पड़ोसी महिला के घर में घुसकर युवक ने किया दुष्कर्म
दो पड़ोसी युवक रात को महिला के घर में घुसे। दोनों युवकों में से एक ने महिला को हवस का शिकार बनाया।

जेएनएन, लुधियाना। दो युवक घर में सो रही पड़ोस में रहने वाली महिला के घर में घुसे। दोनों में से एक युवक ने महिला को हवस का शिकार बनाया। महिला ने इस संबंध में थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
गीता नगर निवासी महिला के मुताबिक रात को वह अपने कमरे में सो रही थी। इसी दौरान किसी ने बाहर के दरवाजा खटखटाया। उसने जब दरवाजा खोला तो उसके दरवाजा खोलने पर पड़ोस मे रहने वाला दलीप व उसका दोस्त अंदर आ गए। दोनों ने शराब पी रखी थी।
यह भी पढ़ें: मोहक अदाओं के जाल में फंसाती हैं ये लड़कियां, और फिर करती हैं ब्लैकमेल
महिला ने बताया कि घर में घुसते ही दोनों उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगे। इसी दौरान दलीप को किसी का फोन आया, वह फोन सुनने बाहर चला गया। इसके बाद कमरे में मौजूद उसके दोस्त ने उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। पुलिस ने दलीप के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर दिया है।
