राम नाम सुख देने व दुख हरने वाला : नरेश सोनी
लुधियाना : श्री रामशरणम किचलू नगर में रविवार प्रात:काल की अमृतवाणी सत्संग सभा में श्रद्धेय नरेश सोनी (भाई साहिब) ने गुरुजनों से सभी साधकों के लिए आशीर्वाद मांगा।
संस, लुधियाना : श्री रामशरणम किचलू नगर में रविवार प्रात:काल की अमृतवाणी सत्संग सभा में श्रद्धेय नरेश सोनी (भाई साहिब) ने गुरुजनों से सभी साधकों के लिए आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि सच्चा सुख परमेश्वर के नाम में ही है। राम नाम की महिमा साधुओं-संतों ने भी गाई है। राम नाम सभी सुखों को देना वाला और सभी दुखों को दूर करने वाला है। हमें उस की रजा में राजी रहना चाहिए। यह विश्वास रखना है कि राम नाम से बड़ा कोई धन नहीं है। अगर यह मिल जाए तो संसारिक धन की आवश्यकता समाप्त हो जाती है। यह केवल सतगुरु के पास और सत्संग में जाने से ही मिल सकता है। मनुष्य में प्रभु के प्रति भावना का होना जरूरी, सच्ची भावना वाला व्यक्तिही प्रभु कृपा प्राप्त करता है
उन्होंने कहा कि परम पूज्य स्वामी महाराज ने कहा है कि मनुष्य में प्रभु के प्रति भावना का होना जरूरी है। सच्ची भावना वाला व्यक्तिही प्रभु कृपा प्राप्त करता है। इस जीवन में मनुष्य का राम नाम के सिवा कोई सहारा नहीं है। केवल राम राम ही उसे भव से पार लगा सकता है। जिस प्रकार राजा जनक का गुरु ज्ञान से उद्धार हुआ, उसी प्रकार हमें भी गुरु का संग करके अपना उद्धार करना है। सेवा प्रभु कृपा को प्राप्त करने का सबसे उत्तम साधन
सेवा प्रभु कृपा को प्राप्त करने का सबसे उत्तम साधन है। इसलिए जब भी हमें सेवा करने का सुअवसर मिले तो अवश्य करनी चाहिए। श्री स्वामी महाराज के निर्वाण दिवस पर मंगलवार को प्रात: काल 6 से 7 बजे की सभा में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे।