Move to Jagran APP

Punjab Politics: कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य शमशेर दूलो का भतीजा BJP में शामिल, प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा ने किया स्वागत

Punjab Politics राज्यसभा सदस्य शमशेर सिंह दूलो के भतीजे और खन्ना कांग्रेस के प्रमुख नेता निर्मल सिंह दूलो भाजपा में शामिल हाे गए। चंडीगढ़ में साेमवार काे प्रदेश भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया।

By Vipin KumarEdited By: Published: Mon, 13 Sep 2021 01:39 PM (IST)Updated: Mon, 13 Sep 2021 09:51 PM (IST)
Punjab Politics: कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य शमशेर दूलो का भतीजा BJP में शामिल, प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा ने किया स्वागत
राज्यसभा सदस्य शमशेर सिंह दूलो के भतीजे भाजपा में शामिल। (जागरण)

खन्ना, (लुधियाना) जेएनएन। Punjab Politics: खन्ना में कांग्रेस काे बड़ा झटका लगा है। राज्यसभा सदस्य शमशेर सिंह दूलो के भतीजे और कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में शामिल निर्मल सिंह दूलो सोमवार को भाजपा के हो गए। निर्मल सिंह खन्ना के विधायक गुरकीरत सिंह कोटली के भी बेहद नजदीकी रहे हैं और विभिन्न चुनावों में कांग्रेस के लिए थिंक टैंक का काम भी करते रहे हैं।

loksabha election banner

चंडीगढ़ में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा ने उनका स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिला प्रधान रजनीश बेदी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश डाली, रमरीश विज भी मौजूद रहे। पंजाब में अगले साल हाेने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह कांग्रेस के लिए किसी झटके से कम नहीं है।

यह भी पढ़ें-लुधियाना में 15.46 करोड़ की देनदारी से बचने को फर्जीवाड़ा, जिंदल कोटेक्स के मालिकों और मैनेजर पर केस

निर्मल सिंह दूलो एक राजनीतिक परिवार के सदस्य

रजनीश बेदी ने इस संबंधी फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि निर्मल सिंह दूलो एक राजनीतिक परिवार के सदस्य हैं। उन्होंने कांग्रेस के लिए बहुत मेहनत की। अब वे भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। निर्मल दूलो के आम से भाजपा को खन्ना में बहुत ताकत मिलेगी। पार्टी में उन्हें पूरा सम्मान दिया जाएगा।

काउंसिल चुनाव में स्क्रीनिंग कमेटी के रहे सदस्य

निर्मल सिंह दूलो इसी साल सम्पन्न हुए नगर कौंसिल चुनाव के दौरान कांग्रेस के उम्मीदवारों का चयन करने वाली स्क्रीनिंग कमेटी के प्रमुख सदस्य रहे। इसके बाद उन्होंने पार्टी के लिए प्रचार में भी प्रमुख भूमिका निभाई। विधानसभा चुनाव से पहले एक एससी चेहरे का कांग्रेस छोड़ना पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें-पाकिस्तानी युवती ने फेसबुक पर लुधियाना के युवक को फंसाया, WhatsApp से मंगवाई देश की खुफिया जानकारी

राजेश डाली ने निभाई अहम भूमिका

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और खन्ना इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन राजेश डाली ने निर्मल सिंह दूलो के कांग्रेस छोड़ भाजपा के खेमे में आने के सफर में प्रमुख भूमिका निभाई। किसी भी तरह के दबाव से निर्मल को बचाने के लिए इस मिशन को पूरी तरह से गुप्त रखा गया। इसके लिए डाली निर्मल दूलो और पार्टी हाईकमान के बीच कड़ी का काम करते रहे।

यह भी पढ़ें-Protest In Ludhiana: कब्रिस्तान की जगह लीज पर देने पर भड़का मुस्लिम समुदाय, वक्फ बोर्ड के दफ्तर में धरना


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.