विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लुधियाना में राजा वड़िंग का इंसाफ मार्च शुरू, नहीं पहुंचा चन्नी गुट; पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु भी नहीं हुए शामिल

Published: Sat, 21 Nov 2026 04:11 PM (GMT+05:30)

लुधियाना में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रधान राजा वड़िंग का इंसाफ मार्च घंटाघर से शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता शामिल हुए।

राजा वड़िंग का इंसाफ मार्च रवाना, नहीं पहुंचा चन्नी गुट।

राजा वड़िंग का इंसाफ मार्च रवाना, नहीं पहुंचा चन्नी गुट।

HighLights

  1. राजा वड़िंग ने लुधियाना में इंसाफ मार्च का नेतृत्व किया

  2. पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी और उनके समर्थक मार्च से दूर रहे

  3. वड़िंग ने आप सरकार पर अपराध को लेकर निशाना साधा

जागरण संवाददाता, लुधियाना। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रधान और लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का इंसाफ मार्च लुधियाना के घंटाघर से दोपहर को रवाना हुआ। इस मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता शामिल थे, लेकिन इसमें पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और उनके समर्थकों ने दूरी बनाए रखी।

पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु भी मार्च में शामिल नहीं हुए। हालांकि, एक दिन पहले वड़िंग ने खन्ना में चरणजीत सिंह चन्नी की साइकिल यात्रा में शामिल होने की औपचारिकता की थी, लेकिन प्रतिद्वंद्वी गुट से कोई भी इंसाफ मार्च में शामिल नहीं हुआ। हालांकि, उन्होंने चरणजीत चन्नी और प्रताप सिंह बाजवा के अभियानों के बारे में जिक्र जरूर किया।

इस मौके पर पूर्व विधायक संजय तलवाड़ा, सुरिंदर डावर और राकेश पांडेय के अलावा पूर्व जिला प्रधान अश्वनी शर्मा, केके बावा आदि शामिल हुए। घंटाघर से मार्च रवाना होने से पहले राजा वड़िंग ने प्रदेश की आप सरकार को घेरा और कहा कि उनके शासन में हर क्षेत्र में बुरा हाल है।

अपराध सिर चढ़कर बोल रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में इस सरकार को उखाड़ फेकना है। मार्च घंटाघर से रवाना होकर चौड़ा बाजार होता हुआ डिवीजन नंबर 3 तक पहुंचेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।