Move to Jagran APP

Kisan Rail Roko Andolan: किसानाें ने रेलवे ट्रैक किए जाम, लुधियाना स्टेशन पर 3 ट्रेनाें काे राेका

Kisan Rail Roko Andolan पंजाब में संयुक्त किसान मोर्चे की अपील पर सोमवार को किसानाें ने रेल रोको आंदोलन शुरू कर दिया। इस दौरान सुबह 10 से लेकर शाम चार बजे तक रेल रोकने का एलान किया गया है।

By Vipin KumarEdited By: Published: Mon, 18 Oct 2021 11:01 AM (IST)Updated: Mon, 18 Oct 2021 02:01 PM (IST)
Kisan Rail Roko Andolan: किसानाें ने रेलवे ट्रैक किए जाम, लुधियाना स्टेशन पर 3 ट्रेनाें काे राेका
फतेहगढ़ साहिब के रेलवे स्टेशन ट्रेनाें काे राेकते किसान। (जागरण)

लुधियाना, [मुनीश शर्मा]। Rail Roko Andolan: पंजाब में संयुक्त किसान मोर्चे की अपील पर सोमवार को किसानाें ने रेल रोको आंदोलन शुरू कर दिया। आंदोलन से लुधियाना के रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे स्टेशन पर भले ही किसान आंदोलन के चलते आम दिनों की तरह चहल पहल नहीं है, लेकिन तीन ट्रेनों को लुधियाना रेलवे स्टेशन पर ही एहतियात के तौर पर रोक लिया गया है।

loksabha election banner

बठिंडा में मुल्तानिया पुल के नीचे रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान। (जागरण)

वहीं किसान आंदोलन के चलते फिरोजपुर डिविजन की ओर से तीन ट्रेनों के संचालन को विभिन्न स्टेशनों पर रोक दिया गया है, जबकि दो गाड़ियां फिरोजपुर से ही रवाना नहीं हुई। ऐसे में यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और बसों में यात्री सफर कर रहे हैं। लुधियाना में रोकी गई ट्रेनों में फिरोजपुर चंडीगढ़ एक्सप्रेस, पश्चिम एक्सप्रेस, चंडीगढ़ फिरोजपुर एक्सप्रेस शामिल है। इन ट्रेनों में अधिकतर यात्री रोजाना सफर वाले रहते है। ऐसे में कई कर्मचारियों को भी अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

 अब तक इन ट्रैक पर किसानों ने किया जाम

  • फिरोजपुर-फाजिल्का सेक्शन में फिरोजपुर सिटी यार्ड जाम।
  • फिरोजपुर-लुधियाना सेक्शन में अजीतवाल यार्ड ब्लाक।
  •  फिरोजपुर-फाजिल्का सेक्शन में गुरु हरसहाय यार्ड ब्लाक।
  • फिरोजपुर-लुधियाना सेक्शन में चौंकीमान यार्ड ब्लाक।

फिरोजपुर मंडल ने पांच ट्रेनों का संचालन रोका

फिरोजपुर मंडल की ओर से किसान आंदोलन के चलते पांच ट्रेनों का संचालन रोका है। इसमें ट्रेन संख्या 04669 फिरोजपुर से हनुमानगढ़ को फिरोजपुर कैंट, ट्रेन संख्या 04663 फिरोजपुर कैंट से फाजिल्का को फिरोजपुर कैंट, ट्रेन संख्या 04492 फाजिल्का से फिरोजपुर कैंट को जलालाबाद में रोक दिया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04636 फिरोजपुर कैंट से लुधियाना को मोगा में रोक दिया गया है। 04487 एसएएस नगर मोहाली से फिरोजपुर कैंट को लुधियाना में रोक दिया गया है।

यह भी पढ़ें-Weather Forecast Ludhiana: लुधियाना में दूसरे दिन भी छाए बादल, दोपहर के बाद बारिश के आसार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.