पुष्पिंदर बने लुधियाना भाजपा के नए जिलाध्यक्ष, कई अहम पदों पर निभा चुके हैं जिम्मेदारी
पुष्पिंदर सिंघल निवर्तमान जिलाध्यक्ष जतिंदर मित्तल से पदभार लेंगे। बुधवार को उनकी नियुक्ति को स्टेट हाईकमान से हरी झंडी दे दी गई।
By Pankaj DwivediEdited By: Published: Wed, 20 May 2020 04:00 PM (IST)Updated: Wed, 20 May 2020 04:00 PM (IST)
लुधियाना, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा ने पुष्पिंदर सिंघल को भाजपा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के कई अहम पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके सिंघल निवर्तमान जिलाध्यक्ष जतिंदर मित्तल से पदभार लेंगे। भारतीय जनता युवा मोर्चा से राजनीतिक सफर शुरू करने वाले सिंघल 2 बार जिला कार्यकारिणी के सचिव, 6 बार उप प्रधान व एक बार महासचिव रह चुके है। भाजपा की वर्तमान जिला कार्यकारिणी में इनके पास उप प्रधान की जिम्मेदारी थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें