विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाबी गायक कमल ग्रेवाल से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, रोहित गोदारा गैंग के नाम पर दी धमकी

Published: Thu, 05 Nov 2026 06:24 PM (IST)

पंजाबी गायक कमल ग्रेवाल से रोहित गोदारा गैंग के नाम पर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। विदेशी ...और पढ़ें

पंजाबी गायक कमल ग्रेवाल। फाइल फोटो

पंजाबी गायक कमल ग्रेवाल। फाइल फोटो

HighLights

  1. गायक कमल ग्रेवाल से 5 करोड़ की रंगदारी मांगी गई।

  2. रोहित गोदारा गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकी।

  3. विदेशी नंबर से काल और वायस मैसेज भेजे गए।

संवाद सहयोगी, लुधियाना। पंजाबी गायक कमलजीत सिंह ग्रेवाल उर्फ कमल ग्रेवाल से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विदेशी नंबर से काल और वायस मैसेज भेजकर रोहित गोदारा गैंग के नाम पर उन्हें धमकाया गया। रंगदारी न देने पर उनके लाइव अखाड़े बंद करवाने और जान से खत्म करने की चेतावनी दी गई।

शिकायत पर थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस ने कार्रवाई की है। सराभा नगर निवासी कमल ग्रेवाल ने पुलिस को बताया कि वहां उनका म्यूजिक कंपनी का कार्यालय है। कंपनी के दो कर्मचारी उनके लाइव म्यूजिकल कार्यक्रमों की बुकिंग संभालते हैं। 20 अक्टूबर को वह पटियाला में दशहरा कार्यक्रम में प्रस्तुति दे रहे थे, तभी विदेशी नंबर से कई मिस्ड काल और वायस मैसेज आए।

अगले दिन मैसेज सुनने पर काल करने वाले ने खुद को रोहित गोदारा गैंग का सदस्य गिल्ली राणा बताया और पांच करोड़ रुपये मांगे। एक नवंबर को कार्यालय में मौजूद रहने के दौरान उसी नंबर से दोबारा दो काल आईं। वायस मैसेज में फोन करने और तुरंत वापस काल करने को कहा गया। साथ ही गायक के सभी लाइव अखाड़े बंद करवाने की धमकी दी गई। लगातार मिल रही धमकियों से गायक और उनका परिवार डरा हुआ है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को शिकायत दी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।