Move to Jagran APP

Monsoon Update 2022: पंजाब में कल से बरसेगा प्री मानसून; कई शहराें में आज दाेपहर के बाद बारिश के आसार

Punjab Monsoon Update 2022 News राज्य में भीषण गर्मी के बाद साेमवार काे माैसम में बदलाव के आसार हैं। औद्याेगिक शहर लुधियाना में गर्मी का प्रकोप बरकरार है। मंगलवार से पंजाब में प्री मानसून की बारिश की संभावना जताई जा है।

By Vipin KumarEdited By: Published: Mon, 27 Jun 2022 08:58 AM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2022 10:44 AM (IST)
Monsoon Update 2022: पंजाब में कल से बरसेगा प्री मानसून; कई शहराें में आज दाेपहर के बाद बारिश के आसार
Pre monsoon rain in Punjab राज्य में आज से बदलेगा माैसम। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab Monsoon Update 2022:  पंजाब में पिछले 4 दिनों से भीषण गर्मी का कहर झेल रहे लाेगाें काे राहत मिल सकती है। सोमवार दोपहर तक गर्मी का प्रकोप जारी रहने के बाद मौसम बदल जाएगा। मंगलवार से पंजाब में प्री मानसून की बारिश की संभावना है।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने, गरज के साथ छींटे पड़ने, बूंदाबांदी और बारिश की संभावना है। बुधवार को भी मौसम ऐसा ही रहेगा। विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून आ सकता हैं। दो जुलाई को मानसून आने की संभावना है।

लुधियाना में माैसम के तेवर तल्ख

शहर में गर्मी का प्रकोप जारी है। पिछले पांच दिनों से शहर में मौसम के मिजाज तल्ख चल रहे हैं। लुधियाना में तीन दिनों से पारा 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। सोमवार को भी सुबह ही तेज धूप खिल उठी। कुछ देर भी धूप में खड़े हो पाना मुश्किल हो रहा था। वहीं हवा भी पूरी तरह से बंद थी। सुबह 8 बजे पारा 25 डिग्री सेल्सियस रहा।

एयर क्वालिटी इंडेक्स में आया सुधार

इस  दौरान एयर क्वालिटी इंडेक्स 167 के स्तर पर रहा। मौसम विभाग की मानें तो आज दोपहर दो बजे तक धूप खिली रहेगी। उसके बाद मौसम बदल जाएगा। शहर में बादलों की एंट्री होगी। कल से शहर में तेज हवाएं चलने और बारिश की संभावना है। परसों भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। विभाग के अनुसार दो दिनों तक प्री मानसून बरसेगा। गाैरतलब है कि पंजाब में मई के बाद जून में काफी कम बारिश हुई थी। आने वाले दिनाें में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें-जानिए काैन हैं संगरूर उपचुनाव में जीत दर्ज करने वाले सिमरनजीत मान, आपरेशन ब्लू स्टार के बाद छाेड़ी थी IPS की नाैकरी

यह भी पढ़ें-PSEB 12th Result : पीएसईबी आज दोपहर बाद घोषित करेगा 12वीं का परिणाम, जानिए कब जारी होगा 10वीं का रिजल्ट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.