Move to Jagran APP

लुधियाना में मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन के बेटे समेत तीन पर FIR, अवैध कालोनी काटने का मामला

एएसआइ राधे श्याम ने बताया कि दोनों केस ग्लाडा के अतिरिक्ति मुख्य प्रशासक जूनियर इंजीनियर संघर्षवीर सिंह की शिकायत पर दर्ज किए गए। पहले केस में सुखविंदर पाल सिंह और दूसरे केस में मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन दर्शन लाल बवेजा के बेटे अरुण कुमार बवेजा आरोपित है।

By Jagran NewsEdited By: Pankaj DwivediPublished: Mon, 28 Nov 2022 06:44 PM (IST)Updated: Mon, 28 Nov 2022 06:44 PM (IST)
लुधियाना में मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन के बेटे समेत तीन पर FIR, अवैध कालोनी काटने का मामला
थाना मेहरबान पुलिस ने अरुण कुमार बवेजा और सुखविंदर पाल के खिलाफ केस दर्ज किया है। सांकेतिक

जागरण संवाददाता, लुधियाना। गांव कनीजा में अनधिकृत कालोनियां काटने के दो मामलों में थाना मेहरबान पुलिस ने मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन दर्शन लाल बवेजा के बेटे अरुण कुमार बवेजा समेत तीन लोगों के खिलाफ दो केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है।

loksabha election banner

एएसआइ राधे श्याम ने बताया कि दोनों केस ग्लाडा के अतिरिक्ति मुख्य प्रशासक जूनियर इंजीनियर संघर्षवीर सिंह की शिकायत पर दर्ज किए गए। पहले केस में पुलिस ने बाल सिंह नगर की गली नंबर 13 निवासी सुखविंदर पाल के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में संघर्षवीर सिंह ने बताया कि गांव कनीजा में श्री बाला जी एंक्लेव के नाम से अनधिकृत कालोनी काट कर सरकारी नियमों का उल्लंघन किया गया है।

दूसरे केस में पुलिस ने विजय नंद अस्पताल बसंत रोड कालेज रोड निवासी जोगा सिंह तथा अरुण कुमार बवेजा के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में संघर्षवीर सिंह ने बताया कि आरोपितों ने गांव कनीजा में ड्रीम सिटी-5 के नाम से अनधिकृत कालोनी काट कर सरकारी नियमों का उल्लंघन किया है।

यह भी पढ़ें - सरेआम घूम रहे मारपीट, छेड़छाड़ व धमकाने के आरोपित

जासं, लुधियाना। न्यू अमर नगर निवासी महिला ने पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत देकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। उसका आरोप है कि उसके साथ मारपीट, छेड़छाड़ तथा धमकाने के आरोपित खुलेआम घूम कर उसे जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। पुलिस कमिश्नर ने कार्रवाई के लिए उसकी शिकायत थाना डिवीजन नंबर 6 प्रभारी को सौंपी है।

अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि 12 अक्टूबर 2022 को उसने अपने भाई मनजीत सिंह तथा उसके दोस्त हिमांशु कुमार के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 6 में आईपीसी की धारा 354, 323, 506 के तहत केस दर्ज कराया था। आरोप है कि पुलिस ने दोनों को पकड़ भी लिया था। मगर आरोपितों की पहुंच होने के कारण पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। अब वो दोनों खुलेआम घूम कर उसे जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं।

दोनों ने उसे धमकी दी है कि अगर उसने अपना केस वापस न लिया तो वो उसकी 7 साल की बेटी को अगवा करके उसे व उसके परिवार को जान से मार देंगे। वो इसके बारे में पुलिस को सारी जानकारी कई बार दे चुकी है। मगर पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। महिला ने गुहार लगई है कि आराेपितों को फौरन गिरफ्तार करके उसकी व उसके परिवार की जान व माल की रक्षा की जाए।

इस मामले में अरोपित मनजीत सिंह की अग्रिम जमानत हो गई है। जबकि हिमांशु की जमानत याचिका हाईकोर्ट में लगी हुई है। फिलहाल दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इंस्पेक्टर अमनदीप बराड़, एसएचओ थाना डिवीजन नंबर 6


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.