विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लुधियाना में जमीनी विवाद काे लेकर भिड़ गए एएसआइ भाई, एक ने दूसरे को मारी गोली

By Vipin KumarEdited By:
Published: Wed, 28 Apr 2021 12:07 PM (IST)Updated: Wed, 28 Apr 2021 02:13 PM (IST)

जिले के हैबोवाल की गोपाल नगर पुली इलाके में उस समय दहशत का माहौल बन गया। जब पुलिस की वर्दी ...और पढ़ें

गाेली लगने से घायल एएसआइ विजय कुमार। (फाइल फाेटाे)
गाेली लगने से घायल एएसआइ विजय कुमार। (फाइल फाेटाे)

लुधियाना, जेएनएन। जिले के हैबोवाल की गोपाल नगर पुली इलाके में उस समय दहशत का माहौल बन गया। जब पुलिस की वर्दी पहने दो एएसआई सगे भाई आपस में भिड़ गए। मामला इतना बढ़ गया कि एएसआइ ने अपनी सर्विस रिवाल्वर निकाल कर पहले हवा में और फिर सीधा फायर कर दिया। गोली उसके एएसआई भाई के पेट में जा लगी।

वारदात के बाद आरोपित एएसआइ मौके पर जिप्सी में सवार होकर फरार हो गया। घायल को गंभीर हालत में डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना का पता चलते ही एडीसीपी-3 समीर वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी। घायल की पहचान विजय नगर निवासी विजय कुमार के रूप में हुई। वो नगर निगम में बतौर एएसआइ तैनात है। आरोपित जनक राज हैबोवाल के ही हकीकत नगर का रहने वाला है। थाना हैबोवाल पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

एएसआई विजय कुमार।

यह है पूरा मामला

घटना बुधवार सुबह की है, नगर निगम अधिकारियों की टीम गोपाल नगर पुली के पास हुए अवैध कब्जों को हटाने के लिए आई हुई थी। कानून व व्यवस्था बनाए रखने के लिए उनके साथ नगर निगम की पुलिस टीम भी थी। सुबह 10.50 बजे एएसआई विजय कुमार गोपाल नगर पुली के पास खड़ा था। उसी दौरान हैबोवाल थाने की और से अपनी प्राइवेट जिप्सी में आया जनकराज उसे देख कर रुक गया। बताया जा रहा है कि प्रापर्टी को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। गाड़ी से उतरते ही जनक राज और विजय कुमार के बीच तकरारबाजी शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मामला इतना उलझ गया कि दोनों गाली-गलौज पर उतर आए। उसी दौरान एक्टिवा स्कूटर पर सवार होकर दोनों की बहन भी वहां पहुंच गई। उसने दोनों को समझाने का प्रयास किया। मगर तैश में आए जनकराज ने अपना पिस्तौल निकाल लिया। उसने एक गोली हवा में चलाई और दूसरी सीधा विजय कुमार के पेट पर दे मारी। उसके बाद वो जिप्सी पर सवार होकर फरार हाे गया।

यह भी पढ़ें-लुधियाना में फिल्म अभिनेता जिम्मी शेरगिल सहित 4 गिरफ्तार, कोविड प्रोटोकाल उल्लंघन मामले में हुई कार्रवाई

 

यह भी पढ़ें-सेंट्रल जेल पटियाला से 3 खूंखार कैदी लापता हाेने से हड़कंप, एक को UK की अदालत ने सुनाई थी 22 साल की सजा

 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें