Move to Jagran APP

भाजपा नेताओं को नया टारगेट; 25-25 हजार मिस्ड कॉल करवाएं, नहीं तो खतरे में पड़ेगी उम्मीदवारी

देश अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब से सीएए के समर्थन में 20 लाख मिस्ड कॉल करने का लक्ष्य तय किया गया है। अकाली दल के साथ गठबंधन पर उन्होंने कहा कि यह गठबंधन मजबूत है।

By Sat PaulEdited By: Published: Tue, 11 Feb 2020 10:40 AM (IST)Updated: Wed, 12 Feb 2020 09:46 AM (IST)
भाजपा नेताओं को नया टारगेट; 25-25 हजार मिस्ड कॉल करवाएं, नहीं तो खतरे में पड़ेगी उम्मीदवारी
भाजपा नेताओं को नया टारगेट; 25-25 हजार मिस्ड कॉल करवाएं, नहीं तो खतरे में पड़ेगी उम्मीदवारी

लुधियाना, जेएनएन। सूबे में भाजपा को मजबूत करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने नेताओं को नया लक्ष्य दिया है। अश्विनी शर्मा ने लुधियाना में कार्यकर्ता मिलन समारोह में साफ कर दिया कि पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके नेताओं को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों से सीएए के समर्थन में 25-25 हजार मिस्ड कॉल करवानी होंगी। अगर वह 25 हजार मिस्ड कॉल नहीं करवाते हैं, तो उनकी उम्मीदवारी खतरे में पड़ सकती है।

loksabha election banner

यही नहीं जिन विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा ने चुनाव नहीं लड़ा, उन क्षेत्रों के मंडल अध्यक्षों को पांच-पांच हजार मिस्ड कॉल करवानी होंगी। अश्विनी शर्मा ने साफ किया कि पूरे पंजाब में इसी आधार पर नेताओं की पकड़ का आंकलन किया जाएगा। यही आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी उम्मीदवारी का आधार भी बनेगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब से सीएए के समर्थन में 20 लाख मिस्ड कॉल करने का लक्ष्य तय किया गया है। अकाली दल के साथ गठबंधन पर उन्होंने कहा कि यह गठबंधन मजबूत है। आगे पार्टी हाईकमान तय करेगी कि चुनाव के वक्त उन्हें क्या करना है।

नशे के खिलाफ भाजयुमो छेड़ेगा आंदोलन

अश्विनी शर्मा ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर आरोप लगाया कि वह नशा पर नकेल कसने में नाकाम रहे हैं। अब भाजयुमो के जरिये पूरे प्रदेश में नशे के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा।

मेरी और भाजपा की कुंडली मिलती है: अश्वनी

अश्वनी शर्मा ने कहा कि भाजपा और उनकी कुंडली के सितारे मेल खाते हैं। इसीलिए पार्टी ने उन्हें प्रधान बनाया है। इस बार उन्होंने प्रधान के लिए दावेदारी भी नहीं जताई थी। इसके बावजूद उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने कहा कि जब भी भाजपा ने उन्हें कोई जिम्मेदारी दी है तब ही भाजपा को प्रदेश में सफलता मिली है। इस बार भी ऐसा ही होने वाला है और हम पंजाब में सरकार बनाएंगे। इसलिए अभी से कमर कस लें।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.