प्रताप सिंह सिद्धू बने भाजपा लुधियाना के किसान मोर्चे के जिलाध्यक्ष
प्रताप सिंह सिद्धू ने भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल और प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष बिक्रमजीत सिंह चीमा का धन्यवाद किया और कहा कि वे पूरी मेहनत से पार्टी की जिम्मेवारी निभाएंगे।
लुधियाना, जेएनएन। शनिवार को एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल ने पंजाब किसान मोर्चा के अध्यक्ष बिक्रमजीत सिंह चीमा की सहमति से प्रताप सिंह सिद्धू को किसान मोर्चे लुधियाना का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। प्रताप सिंह सिद्धू विभिन्न पदों पर काम कर चुके है और उस समय विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थायों से जुड़े हुए हैं। अपनी इस नियुक्ति पर प्रताप सिंह सिद्धू ने भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल और प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष बिक्रमजीत सिंह चीमा का धन्यवाद किया और कहा कि वे पूरी मेहनत और निष्ठा से पार्टी की दी जिम्मेवारी निभाएंगे। इस मौके पर जिला महामंत्री कांतेंदू शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अश्वनी बेहल, महेश शर्मा, हर्ष शर्मा, सचिव पंकज जैन, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष मनिंदर कौर घुम्मण उपस्थित रहे।
कुलविंदर सिंह बने भाजपा एसीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष
भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल ने कुलविंदर सिंह को एससी मोर्चा लुधियाना का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। कुलविंदर सिंह रविदास भाईचारे से है और अपने इलाके के विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थायों से जुड़े हुये हैं। कुलविंदर सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल और प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष राज कुमार अटवाल का धन्यवाद किया और कहा कि वे पूरी मेहनत और निष्ठा से पार्टी की दी जिम्मेवारी निभाएंगे। इस मोके पर जिला महामंत्री कांतेंदू शर्मा, जिला उपाध्यक्ष यशपाल जनोत्रा उपस्थित रहे।