विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Power Crisis In Punjab: पंजाब में बिजली संकट, कुछ उद्योगों पर दो दिन का आफ डे लागू, सीएम ने बुलाई बैठक

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Thu, 01 Jul 2021 01:42 PM (IST)Updated: Thu, 01 Jul 2021 02:45 PM (IST)

पंजाब में भीषण गर्मी पड़ रही है। इसके साथ ही राज्य में बिजली कट भी बढ़ गए हैं। लोग सड़कों ...और पढ़ें

पंजाब में बिजली संकट। लग रहे लंबे-लंबे कट। सांकेतिक फोटो
पंजाब में बिजली संकट। लग रहे लंबे-लंबे कट। सांकेतिक फोटो

जेएनएन, लुधियाना/पटियाला। पंजाब में बिजली संकट लगातार गहरा रहा है। राज्यभर में लंबे-लंबे कट लग रहे हैं। कई जगह तो 24-24 घंटे से बिजली ही नहीं है। भीषण गर्मी में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। ऐसे में लगातार गहरा रहे बिजली संकट की गाज अब उद्योगों पर गिरी है। इसके अलावा सरकारी एवं सार्वजनिक दफ्तरों को भी तीन दिन के लिए एसी बंद रखने को कहा गया है। इस बीच, बिजली संकट से निपटने के लिए सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज बैठक बुलाई है। यह जानकारी मोहाली में स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने दी। 

पंजाब में लार्ज इंडस्ट्री, आर्क फर्नेस इंडस्ट्री, इंडक्शन फर्नेस इंडस्ट्री एवं रोलिंग मिल-कैटेगरी दो एवं तीन फीड के लिए दो दिन का साप्ताहिक आफ डे लागू कर दिया गया है। वीकली आफ डे के दौरान फिक्स्ड चार्जेज वसूल नहीं किए जाएंगे। पावरकाम के सेंट्रल जोन में एक जुलाई वीरवार को दोपहर बाद चार बजे से लेकर तीन जुलाई दोपहर बाद चार बजे तक वीकली आफ डे रहेगा।

पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड के आदेश में कहा गया है कि पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। दूसरा राज्य में धान की रोपाई का काम चल रहा है, ऐसे में बिजली की मांग में तेजी से इजाफा हुआ है। सूबे में बिजली की मांग 14500 मेगावाट के भी पार पहुंच गई है। इसके अलावा बठिंडा स्थित तलवंडी साबो प्लांट का एक यूनिट बंद होने से बिजली संकट बढ़ गया है। ऐसे में पावरकाम ने लोगों से बिजली की बचत करने को कहा है। 

पावर कॉम के डायरेक्टर डिस्ट्रीब्यूशन इंजीनियर डीपीएस ग्रेवाल ने बताया के मानसून में हो रही देरी, राज्य में धान की रोपाई और तलवंडी साबो थर्मल प्लांट का एक यूनिट बंद होने के कारण बिजली संकट बना है। राज्य में मौजूदा समय में बिजली की डिमांड का आंकड़ा 14500 मेगावाट को छू चुका है। डायरेक्टर डिस्ट्रीब्यूशन ने फिर दोहराया के बिजली का इस्तेमाल संयमपूर्ण तरीके से किया जाए। विभिन्न सरकारी दफ्तरों में मौजूद स्टाफ से उन्होंने अपील की कि वह अपने दफ्तरों और कार्य स्थलों पर बगैर जरूरत की लाइटों और बिजली से चलने वाले हाई पावर उपकरणों को तीन दिन तक बंद रखें। 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।