दोपहिया वाहन लेकर निकलें तो Physical Distancing का रखें ध्यान, नहीं तो भरना पड़ेगा चालान
शारीरिक दूरी का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती बरत रही है। इसलिए अगर आप दोपहिया वाहन पर सफर कर रहे हैं तो खास ध्यान रखें।
लुधियाना, जेएनएन। शारीरिक दूरी का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती बरत रही है। इसलिए अगर आप दोपहिया वाहन पर सफर कर रहे हैं तो खास ध्यान रखें। नियमों का पालन न करने पर आपको चालान भरना पड़ सकता है। ट्रैफिक और थाना पुलिस की तरफ से रविवार को अभियान चलाया। इस दौरान 50 के करीब शहर में नाके लगाए, जिसमें फिजिकल डिस्टेंस की अनदेखी करने पर 750 चालान किए। सबसे अधिक चालान दो पहिया वाहन पर एक से अधिक व्यक्ति के बैठने पर हुए।
इसके अलावा कार में तीन से अधिक लोग सवार होने पर भी कार्रवाई हुई। वहीं, रेड लाइट जंप करने वालों के खिलाफ भी सख्त एक्शन लिया। इस मुहिम को सफल बनाने में वॉलंटियरों ने भी काफी सहयोग दिया। क्योंकि वह दो पहिया वाहनों पर दो लोगों के बैठने पर उन्हें रोक लेते थे और फिर पुलिस द्वारा चालान किया जाता था। शाम सात बजे के बाद कर्फ्यू तोड़कर कुछ लोग बाहर भी निकले। इसके चलते पुलिस ने 14 मामले दर्ज कर 20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़ने के बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया ताकि आगे से वह ऐसा ना करें। एसीपी ट्रैफिक गुरदेव सिंह ने कहा कि कोरोना से बचने के लिए सबसे अहम है फिजिकल डिस्टेंस। अगर कोई भी व्यक्ति वाहन चलाते हुए इस नियम का उल्लंघन करता है तो उसका चालान किया जाएगा।
कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर 14 केस, 20 लोग गिरफ्तार
कर्फ्यू का उल्लंघन करने और मास्क नहीं पहनने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी के तहत शनिवार को कई लोगों ने शाम छह बजे के बाद दुकानें खोल रखीं और शाम सात बजे के बाद बाहर निकले। इस दौरान पुलिस ने नियम तोडऩे पर कुल 14 मामले दर्ज किए। 20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार भी किया। हालांकि कुछ लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। वहीं, ट्रैफिक पुलिस ने भी कई जगह दोपहिया वाहनों पर दो लोगों के सवार होने पर उनका चालान किया और कार में तीन से अधिक लोग सवार होने पर भी कार्रवाई की।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें