Move to Jagran APP

सरकारी संपत्ति पर चुनावी पोस्टर लगाने वाले 12 अज्ञात ढूंढ नहीं पाई पुलिस

लोकसभा चुनाव से पहले विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशियों ने प्रचार के लिए सरकारी संपत्तियों का जमकर दुरुपयोग किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 May 2019 05:30 AM (IST)Updated: Tue, 21 May 2019 06:28 AM (IST)
सरकारी संपत्ति पर चुनावी पोस्टर लगाने वाले 12 अज्ञात ढूंढ नहीं पाई पुलिस
सरकारी संपत्ति पर चुनावी पोस्टर लगाने वाले 12 अज्ञात ढूंढ नहीं पाई पुलिस

राजन कैंथ, लुधियाना

loksabha election banner

लोकसभा चुनाव से पहले विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशियों ने प्रचार के लिए सरकारी संपत्तियों का जमकर दुरुपयोग किया। वोटरों को लुभाने के लिए नेताओं ने सरकारी दीवारों से लेकर बिजली के खंभे और पेड़ों को होर्डिगों से लादकर आचार संहिता की जमकर धज्जियां उड़ाई। चुनाव प्रचार के दौरान आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में पुलिस ने रीप्रेजेंटेशन ऑफ पीपल एक्ट के तहत 12 मामले भी दर्ज किए हैं। मगर इन मामलों में अज्ञात लोगों को नामजद किया गया है जिनको पुलिस अब तक ढूंढ ही नहीं पाई है। स्पष्ट है कि उनमें कोई गवाह नहीं होने के कारण मामलों का दर्ज होना न के बराबर है। इन्हें केवल चुनाव आयोग को अपनी कार्रवाई की रिपोर्ट दिखाने के लिए पुलिस द्वारा दर्ज किया गया। हर बार की तरह इस बार भी सुबूत न मिलने का हवाला देकर इन मामलों को भी समय पाकर दाखिल दफ्तर कर ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा। इसका सीधा लाभ आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले नेताओं को पहुंचेगा।

-------- आचार संहित लागू होने के बाद कब-कब दर्ज हुए मामले

3 मई : चेत सिंह नगर इलाके में लोक इंसाफ पार्टी के पोस्टर लगाने के आरोप में थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दो केस दर्ज किए।

12 मई : पक्खोवाल रोड, वाटर टैंक के निकट तथा पालम विहार स्थित बिजली के खंभों पर कांग्रेस पार्टी के बैनर लगाने के आरोप में थाना सदर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया।

14 मई : हलका आत्म नगर में लगे पेड़ों पर कांग्रेस प्रत्याशी के पोस्टर लगाने के आरोप में थाना दुगरी पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया।

15 मई : हलका आत्म नगर और गिल में सरकारी संपत्तियों पर कांग्रेस पार्टी के 65 फ्लेक्स तथा शिअद के 216 फ्लेक्स के आरोप में थाना दुगरी पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दो केस दर्ज किए। 15 मई : दुगरी स्थित बिजली के एक खंबे पर कांग्रेस पार्टी का बैनर लगाने के आरेाप में थाना दुगरी पुलिस ने केस दर्ज किया।

17 मई : हलका गिल में चार विभिन्न जगहों पर बिजली के खंभों पर कांग्रेस पार्टी के बैनर लगाने के आरोप में थाना डेहलों पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चार केस दर्ज किए।

4 मई : दिल्ली से लुधियाना पहुंचे उस टाटा ऐस (छोटा हाथी) टेंपो को पूर्व कांग्रेस पार्षद परमिदर सिंह सोमा ने चार अप्रैल को घेर कर चुनाव अधिकारियों के हवाले किया। टेंपो में मैं भी चौकीदार लिखी हुई टीशर्ट, कैप व भाजपा की अन्य चुनावी सामग्री भरी हुई थी। थाना डिवीजन नंबर छह पुलिस ने एक महीने बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया।

कोट्स

मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। जिन जगहों पर बैनर, होर्डिंग व पोस्टर लगे पाए गए, वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जाएगी। मामले की जांच के दौरान यह भी ध्यान में रखा जाएगा कि ये पोस्टर वगैरह प्रत्याशी के समर्थकों ने लगाए हैं या विपक्षी दलों ने साजिश के तहत उन्हें लगाया है। मामले में प्रिटरों की भूमिका को भी ध्यान में रखा जाएगा।

-गगन अजीत सिंह, डीसीपी लुधियाना


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.