Move to Jagran APP

दीवाली पर दर्ज किए 23 मामले ठंडे बस्ते में, 6 दिन बाद भी आरोपित नहीं मिले

हाईकोर्ट के आदेशों का उल्लंघन कर दीपावली और उसके अगले दिन भी रात 10 बजे के बाद पटाखे चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न थानों में अज्ञात लोगों के खिलाफ कुल 23 मामले दर्ज किए। इनमें 12 मामले दीवाली की रात और 11 मामले अगले दिन दर्ज किए थे। मगर पुलिस द्वारा दर्ज किए गए ये मामले महज खानापूर्ति ही साबित हुए।

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 05:00 AM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 05:00 AM (IST)
दीवाली पर दर्ज किए 23 मामले ठंडे बस्ते में, 6 दिन बाद भी आरोपित नहीं मिले
दीवाली पर दर्ज किए 23 मामले ठंडे बस्ते में, 6 दिन बाद भी आरोपित नहीं मिले

राजन कैंथ, लुधियाना

loksabha election banner

हाईकोर्ट के आदेशों का उल्लंघन कर दीपावली और उसके अगले दिन भी रात 10 बजे के बाद पटाखे चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न थानों में अज्ञात लोगों के खिलाफ कुल 23 मामले दर्ज किए। इनमें 12 मामले दीवाली की रात और 11 मामले अगले दिन दर्ज किए थे। मगर पुलिस द्वारा दर्ज किए गए ये मामले महज खानापूर्ति ही साबित हुए। 6 दिन बाद भी अब तक पुलिस किसी भी आरोपित के खिलाफ बाय नेम केस दर्ज नहीं कर सकी।

दीपावली व उससे अगली रात कई लोगों ने फेसबुक पर लाइव होकर पटाखे फोड़कर हाईकोर्ट के आदेशों की सरेआम धज्जियां उड़ाई। वहीं पुलिस इन आरोपितों को फेसबुक पर ढूंढ रही है, ताकि उनकी पहचान हो सके। मगर छह दिन बीतने के बाद भी पुलिस किसी व्यक्ति का सुराग नहीं लगा सकी है। इन थानों में दर्ज हुए केस

दीवाली की रात थाना कोतवाली, थाना नंबर पांच, थाना डिवीजन नंबर आठ, थाना हैबोवाल, थाना बस्ती जोधेवाल, थाना फोकल प्वाइंट, थाना मेहरबान, थाना मोती नगर में और उससे अगले दिन थाना कोतवाली, थाना डिवीजन नंबर पांच में दो मामले, थाना नंबर सात में, थाना मॉडल टाउन, थाना सलेम टाबरी, थाना बस्ती जोधेवाल, थाना फोकल प्वाइंट, थाना पीएयू में मामले दर्ज किए गए। किसी व्यक्ति का नाम सामने आया तो उसे नॉमिनेट करेंगे: डीसीपी

लुधियाना के डीसीपी अश्विनी कपूर ने कहा कि अदालत के निर्देश पर केस दर्ज करना जरूरी होता है। ऐसे में कोई पिन प्वाइंट मिल गया तो आरोपितों को गिरफ्तार किया जा सकता है। वरना काफी मुश्किल होता है। उन्होंने कहा कि रात 10 बजे के बाद पटाखे चलने पर लोग अपना नाम बताए बगैर पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना देते रहे। इसके चलते ये केस दर्ज किए गए। अगर किसी व्यक्ति का नाम सामने आया तो उसे नॉमिनेट कर दिया जाएगा। अन्यथा वो सभी केस अनट्रेस जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.