Move to Jagran APP

लुधियाना में अश्लील गाने बजा व इशारे कर महिला से करता रहा छेड़छाड़, पुलिस ने 145 दिन बाद दर्ज किया केस

लुधियाना में महिला के साथ छेड़छाड़ होने की शिकायत मिलने के बाद जांच के नाम पर पुलिस ने 145 दिन लगा दिए। थाना सराभा नगर पुलिस ने 145 दिन आरोपित के खिलाफ अश्लील छेड़छाड़ करने के आरोप में केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है।

By Rohit KumarEdited By: Published: Fri, 05 Mar 2021 01:02 PM (IST)Updated: Fri, 05 Mar 2021 01:02 PM (IST)
लुधियाना में महिला से छेड़छाड़ करने के मामले में 145 दिन बाद केस दर्ज किया है।

लुधियाना, जेएनएन। सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देश हैं कि महिला के साथ छेड़छाड़ की शिकायत आते ही पुलिस आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करे और आरोपित को गिरफ्तार करे। लेकिन लुधियाना में महिला के साथ छेड़छाड़ होने की शिकायत मिलने के बाद जांच के नाम पर पुलिस ने 145 दिन लगा दिए। अब थाना सराभा नगर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अश्लील छेड़छाड़ करने के आरोप में केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। एएसआइ सुलखन सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान राजगुरु नगर एक्सटेंशन निवासी बिक्रमजीत सिंह के रूप में हुई।

loksabha election banner

पुलिस ने उसी इलाके में रहने वाली 31 वर्षीय महिला की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस को दिए अपने बयान में शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपित लंबे समय उसे परेशान कर रहा है। वह जब भी बाहर निकलती है, आरोपित अपने म्यूजिक सिस्टम में ऊंची आवाज से अश्लील गाने चलाता है। 12 अक्टूबर 2020 की शाम 5.30 बजे आरोपित ने अश्लील गाने चलाए और अश्लील इशारे भी किए। इसकी शिकायत 16 अक्टूबर को उसने पुलिस कमिश्नर को दी थी। मामले की जांच के बाद अधिकारियों ने आरोपित पर केस दर्ज करने की सिफारिश कर दी।

नाबालिगा से अश्लील हरकतें करने पर दो नामजद

लुधियाना। भामियां खुर्द की महावीर कालोनी इलाके में नाबालिगा काे स्कूटर सिखाने के बहाने दो युवकों ने उसके साथ अश्लील छेड़छाड़ की। नाबालिगा के शोर मचाने पर आरोपित उसे जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गए। अब थाना जमालपुर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। एएसआइ दलबीर सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान महावीर कालोनी निवासी नवीन व सन्नी सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस ने उसी इलाके में रहने वाले व्यक्ति की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस को दिए अपने बयान में शिकायकर्ता ने बताया कि दोनों आरोपित उसकी 15 वर्षीय बेटी पर बुरी नीयत रखते है और हमेशा उसे परेशान करते हैं। बुधवार को आरोपित उसकी बेटी को एक्टिवा सिखाने के बहाने कालोनी के एक खाली प्लाट में ले गए और उसके साथ अश्लील हरकतें की। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.