Move to Jagran APP

पुलिस ने अगवा हुई नबालिग लड़की पकड़ी, प्रेमी गिरफ्तार

24 मई को निक्ट गांव की एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को पड़ोस का ही बालिग लड़का रुपेश कुमार विवाह का झांसा देकर ले गया था।

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 01:27 AM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 02:51 AM (IST)
पुलिस ने अगवा हुई नबालिग लड़की पकड़ी, प्रेमी गिरफ्तार
पुलिस ने अगवा हुई नबालिग लड़की पकड़ी, प्रेमी गिरफ्तार

जेएनएन, श्री माछीवाड़ा साहिब : 24 मई को निक्ट गांव की एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को पड़ोस का ही बालिग लड़का रुपेश कुमार विवाह का झांसा देकर ले गया था। आरोपित लड़के को गिरफ्तार कर लड़की का मेडिकल करवाने के बाद स्वजनों के हवाले कर दी है। सहायक थानेदार संदीप कौर और जगदीप सिंह ने बताया कि माछीवाड़ा पुलिस थाना में रुपेश कुमार खिलाफ नाबालिग लड़की को अगवा करने का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने नाकाबंदी कर उसे गढ़ी पुल के पास से गिरफ्तार किया। लड़की मेडिकल जांच करवाई है, जिस की रिपोर्ट आने पर पता लगा कि यह लड़का लड़की के साथ दुष्कर्म भी करता रहा। पुलिस ने पोक्सो एक्ट और दुष्कर्म मामले में केस दर्ज कर लिया है। लड़के का मेडिकल करवाने के उपरांत उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

loksabha election banner

संदिग्ध परिस्थितियों में दो युवतियां व एक व्यक्ति लापता

जासं, लुधियाना : महानगर में संदिग्ध परिस्थितियों में अलग-अलग जगह से दो युवतियां और एक व्यक्ति लापता हो गया। साउथ सिटी निवासी दलीप कुमार के मुताबिक उसकी पत्नी सरोजनी संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। दलीप कुमार को शक है कि किसी ने उसकी पत्नी को अगवा कर लिया है। थाना सराभा नगर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। उधर, मनजीत नगर निवासी अरविदर सिंह ने बताया कि उसकी लड़की चरणप्रीत कौर नौकरी के लिए घर से गई थी, वह लौटकर नहीं आई। उन्हें शक है कि किसी ने उसे अगवा कर लिया। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इसी प्रकार, शास्त्री नगर इलाके में रहने वाली दीपका गुप्ता ने कहा कि उसका पति दिवांश गुप्ता काफी दिनों से बीमार था और सैर करने के लिए चला गया, लेकिन वापस घर नहीं आया। दीपका को शक है कि किसी ने उसके पति का अगवा कर लिया है। पुलिस तलाश करने में जुटी हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.