विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ludhiana Accident: ड्यूटी के दौरान चेकिंग के लिए जा रही पुलिस की गाड़ी पेड़ से टकराई, ASI की मौत; दो अन्य जवान घायल

Published: Tue, 26 Mar 2024 11:57 AM (IST)Updated: Tue, 26 Mar 2024 12:15 PM (IST)

लुधियाना जिले के थाना सिधवांबेट में तैनात नसीब चंद नाम के एक एएसआई की सड़क हादसे के कारण मौत हो ...और पढ़ें

फोटो कैप्शन- हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी और एएसआई नसीब चंद की फाइल फोटो।
फोटो कैप्शन- हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी और एएसआई नसीब चंद की फाइल फोटो।

संवाद सहयोगी, (जगराओं) लुधियाना। थाना सिधवांबेट में तैनात एएसआई नसीब चंद जो की रात 12:00 बजे के करीब ड्यूटी पर चेकिंग के लिए साथी पुलिस कर्मियों के साथ जा रहे थे। जिसके बाद गाड़ी अचानक बेकाबू होकर पेड़ के साथ टकरा (Ludhiana car accident) गई।

तीनों पुलिसकर्मी रात के समय जा रहे थे चेकिंग के लिए 

जानकारी के अनुसार एएसआई नसीब चंद, पुलिसकर्मी ( Ludhiana police) निशांन सिंह और साहिल के साथ रात के समय चेकिंग के लिए ड्यूटी पर जा रहे थे। गांव लीला से बोतल वाला के बीच अचानक गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ के साथ जा टकराई।

एएसआई नसीब चंद की इलाज के दौरान मौत 

जिसमें एएसआई नसीब चंद, निशान सिंह और साहिल तीनों बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें जगराओं के प्राइवेट कल्याणी हॉस्पिटल में उपचार के लिए लाया गया। नसीब चंद की हालत गंभीर होने के कारण उसे दयानंद हॉस्पिटल लुधियाना रेफर कर दिया गया और वहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: Hoshiarpur Crime News: नशा तस्कर का एनकाउंटर, रेड करने गई पुलिस पर किया था अचानक हमला; दो जवान भी जख्मी

यह भी पढ़ें: सीएम भगवंत मान बोले 'बलिदानी अमृतपाल सिंह पंजाब के बेटे,शांति भंग करने वालों का हश्र गैंगस्टर...