विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hoshiarpur Crime News: नशा तस्कर का एनकाउंटर, रेड करने गई पुलिस पर किया था अचानक हमला; दो जवान भी जख्मी

Published: Tue, 26 Mar 2024 11:44 AM (IST)Updated: Tue, 26 Mar 2024 12:18 PM (IST)

होशियारपुर जिले के हल्का दसूहा में नशा तस्करों को पकड़ने गई टीम पर हमला हो गया। पुलिस ने भी भी ...और पढ़ें

Hoshiarpur News: नशा तस्कर का एनकाउंटर, रेड करने गई पुलिस पर किया था अचानक हमला।
Hoshiarpur News: नशा तस्कर का एनकाउंटर, रेड करने गई पुलिस पर किया था अचानक हमला।

जागरण संवाददाता, होशियारपुर। जिले के हल्का दसूहा में म गई दसूहा पुलिस पर नशा तस्करों ने हमला कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में एक नशा तस्कर का एनकाउंटर कर दिया गया।

घटना में पुलिस के दो अधिकारी भी जख्मी

वहीं घटना में पुलिस (Hoshiarpur Police) के दो अधिकारी के जख्मी होने की बात भी सामने आ रही है। घटना हल्का दसूहा के अंतर्गत आते गांव मेवा मियाणी की है। जहां पुलिस को इसी गांव के ही एक व्यक्ति पर नशा का व्यापार करने की जानकारी मिली थी।

सूचा सिंह द्वारा पुलिस टीम पर हमला 

जिसके बाद दसूहा पुलिस (Dasuha Police) की टीम सूचा सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी मेवा मियाणी के घर पहुंची तो सूचा सिंह द्वारा पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया।

बचाव में जवाबी कार्यवाही में पुलिस (Hoshiarpur Police) द्वारा सूचा सिंह पर फायरिंग की गई जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद जिला के उच्च पुलिस अधिकारियों द्वारा घटना स्थल पर पहुंचा जा रहा है। फिलहाल इस सारे मामले में कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं।

पूरा परिवार था नशे के कारोबार में लिप्त

सूचा सिंह (Sucha Singh) का पूरा परिवार नशा तस्करी के धंधे में शामिल था। उसके घर पर दिन-रात नशे के आदी युवक-युवतियों का जमावड़ा लगा रहता था। इसमें ज्यादातर चिट्टा पीने वाले होते थे। गांव के लोग सूचा सिंह के परिवार से परेशान थे और सूचा सिंह पर पहले से कई मामले दर्ज थे।

यह भी पढ़ें: Punjab Poisonous Liquor: संगरूर में जहरीली शराब पीने से छह की हालत बिगड़ी, चार की मौत; पुलिस मामले की जांच में जुटी

यह भी पढ़ें: Poisonous Liquor Case: जहरीली शराब पीने से मृतकों की संख्या आठ, दर्जन भर का इलाज जारी; पुलिस ने मुख्य आरोपियों को दबोचा