Move to Jagran APP

गुरुद्वारा के सेवादारों पर हमला करने वाले चार निहंग सिंह गिरफ्तार Ludhiana news

गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में मर्यादा को लेकर हाथापाई करने तथा धमकाने के आरोप में थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस ने चार निहंग सिंहों को गिरफ्तार कर लिया।

By Edited By: Published: Sat, 07 Sep 2019 06:30 AM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2019 06:30 AM (IST)
गुरुद्वारा के सेवादारों पर हमला करने वाले चार निहंग सिंह गिरफ्तार Ludhiana news
गुरुद्वारा के सेवादारों पर हमला करने वाले चार निहंग सिंह गिरफ्तार Ludhiana news

लुधियाना, जेएनएन। गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में मर्यादा को लेकर हाथापाई करने तथा धमकाने के आरोप में थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस ने चार निहंग सिंहों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। एएसआइ देस राज ने बताया कि आरोपितों की पहचान अमृतसर के गांव रणियां निवासी निहंग गुरप्रीत सिंह, प्रभदीप सिंह, राजिंदर सिंह तथा संगरूर के मुल्ला लधा सिंह निवासी सुखसहजप्रीत सिंह के रूप में हुई है।

loksabha election banner

पुलिस ने गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के मैनेजर बलवीर सिंह की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। मैनेजर ने बताया कि चारों निहंग सिंह गुरुद्वारा साहिब के दफ्तर में आए तथा मर्यादा की बातें करने लगे। जब उन्हें समझाया जाने लगा तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि गुरुद्वारा साहिब में गुरु का सतकार नहीं किया जाता। उसी दौरान एक सिंह ने अपनी सिरी साहिब निकाल ली जिसे उससे छीना तो उसी दौरान वह निहंग सिंह के हाथ में लग गई। फिर वे लोग गुरुद्वारा के सेवादारों के साथ हाथापाई पर उतर आए तथा धमकाने लगे। वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने मिलकर उन्हें काबू कर पुलिस के हवाले किया।

बता दें कि वीरवार शाम को इलाज के लिए सिविल अस्पताल आए निहंग सिंह गुरप्रीत सिंह ने आरोप लगाया था कि गुरुद्वारा साहिब में गुरु घर की मर्यादा का उल्लंघन किया जा रहा है। इस संबंध में जब उन्होंने आवाज उठाई तो गुरुद्वारा के सेवादारों ने उन पर हमला कर घायल कर दिया। वहीं गुरुद्वारा साहिब के प्रधान का कहना था कि निहंग सिंह ने एक महिला श्रद्धालु के साथ दु‌र्व्यवहार किया था। उसे रोका तो उसने सिरी साहिब से हमला किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.