विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Republic Day Parade : गणतंत्र दिवस पर लुधियाना की नाम्या जोशी को सम्मानित करेंगे PM मोदी

By Vipin KumarEdited By:
Published: Mon, 25 Jan 2021 07:38 AM (IST)Updated: Mon, 25 Jan 2021 11:55 AM (IST)

Republic Day Parade लुधियाना की नाम्या जाेशी ने माइंड क्राफ्ट में 100 से अधिक चैप्टर तैयार किए हैं जबकि एक ...और पढ़ें

लुधियाना की नाम्या जाेशी ने बढ़ाया मान। (फाइल फाेटाे)
लुधियाना की नाम्या जाेशी ने बढ़ाया मान। (फाइल फाेटाे)

लुधियाना, [राधिका कपूर]। Republic Day Parade :जब छोटी उम्र में ही बच्चे बड़ा मुकाम हासिल करते हैं तो सभी को उन पर नाज होता है। लुधियाना में ऐसा ही किया है 14 वर्षीय नाम्या जोशी ने। नाम्या ने कंप्यूटर के क्षेत्र में नई इनोवेशन से शहर का नाम रोशन किया है और अपने काम से सभी को प्रभावित किया। माइक्रोसाफ्ट के सीईओ सत्या नडेला भी उसे शाबाशी दे चुके हैं। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में नाम्या को सम्मानित करेंगे। पीएम से सम्मानित होने की खबर सुनकर ही नाम्या खुशी से फूले नहीं समा रही। नाम्या का कहना है कि इससे बड़ी उपलब्धि और हो ही नहीं सकती। शहर की ही होनहार छात्रा गुरवीन कौर भी पीएम बाक्स में बैठकर गणतंत्र दिवस परेड का आनंद लेंगी।

नाम्या की मां स्कूल में आइटी हेड

सतपाल मित्तल स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा नाम्या की माता मोनिका जोशी भी स्कूल में ही आइटी हेड हैं और उनके पिता कुणाल जोशी का भी आइटी का ही बिजनेस है। यही कारण है कि नाम्या की भी बचपन से ही कंप्यूटर में रुचि रही। पांचवीं कक्षा में कंप्यूटर पर गेम खेलते हुए उसने सोचा कि क्यों न गेम का उपयोग शिक्षा में किया जाए। नाम्या को इसी की धुन लग गई और वह इसे साकार करने में जुट गई। घर से आइटी माहिर माता-पिता का साथ मिला तो नाम्या ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा। आज उसके 169 से अधिक चैप्टर यू-ट्यूब चैनल पर हैं।

एक हजार से अधिक अध्यापकों एवं विद्यार्थियों को दे चुकी है ट्रेनिंग

उसने माइंड क्राफ्ट में सौ से अधिक चैप्टर तैयार किए हैं, जबकि एक हजार से अधिक अध्यापकों एवं विद्यार्थियों को वह ट्रेनिंग दे चुकी हैं। माइंड क्राफ्ट के तहत वह लेसंस को गेम बेस्ड लर्निंग में कनवर्ट करके रोचक बनाती हैं। पिछले साल 26 फवरी को गुरुग्राम में माइक्रोसाफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने भी नाम्या जोशी की तारीफ की थी।

 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें