Move to Jagran APP

Ludhiana News: घर में घुस कर 14 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

Ludhiana News लुधियाना के जीवन नगर इलाके के एक घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार किया गया। थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म तथा पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

By Jagran NewsEdited By: Swati SinghPublished: Sun, 26 Mar 2023 02:50 PM (IST)Updated: Sun, 26 Mar 2023 03:31 PM (IST)
Ludhiana News: घर में घुस कर 14 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार
घर में घुस कर 14 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

लुधियाना, जागरण संवाददाता। जीवन नगर इलाके के एक घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म तथा पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। रविवार उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से रिमांड हासिल करके पूछताछ की जा रही है।

loksabha election banner

एएसआई गुरमीत कौर ने बताया कि आरोपित की पहचान जीवन नगर की गली नंबर 17 निवासी गोरख के रूप में हुई। पुलिस ने उसी इलाके में रहने वाली एक महिला की शिकायत पर उसके खिलाफ भी केस दर्ज किया।

14 साल की बेटी से किया दुष्कर्म

पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि उसकी सबसे बड़ी बेटी 14 साल की है। जिसने उसे बताया कि 10 मार्च 2023 को जब वह सब लोग अपने काम पर गए हुए थे तो वह घर में अकेली थी। उसी दौरान उनके घर में घुसे आरोपित ने उसेक साथ दुष्कर्म किया। 

फिर करीब एक हफ्ता पहले और उसके बाद 3 दिन पहले उसने नाबालिग के साथ गलत काम किया और किसी को न बताने की धमकी भी दी। गुरमीत कौर ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है।

दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति पर केस

लुधियाना में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने के आरोप में थाना महिला पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान गांव सुजात वाला निवासी कुलदीप कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने गांव सेखेवाल निवासी सपना की शिकायत पर उसके खिलाफ भी केस दर्ज किया।

शारीरिक और मानसिक रूप से करता था प्रताड़ित

पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि फरवरी 2019 में उसकी शादी आरोपित कुलदीप कुमार के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही समय बाद और दहेज लाने की मांग को लेकर आरोपित ने उसे शारीरिक व मानसिक तौर पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। जिसके चलते उसे पुलिस की शरण में जाना पड़ा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.