Move to Jagran APP

लोगों ने किया प्रदर्शन, महिला पर लगाया नशे के पदार्थ बेचने का आरोप

शहर के डाबा एरिया के गुरचरण नगर के लोगों ने एरिया में नशा बेचने वाली महिला के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया है।

By Edited By: Published: Sun, 10 May 2020 05:00 AM (IST)Updated: Sun, 10 May 2020 05:00 AM (IST)
लोगों ने किया प्रदर्शन, महिला पर लगाया नशे के पदार्थ बेचने का आरोप
लोगों ने किया प्रदर्शन, महिला पर लगाया नशे के पदार्थ बेचने का आरोप

लुधियाना, जेएनएन। शहर के डाबा एरिया के गुरचरण नगर के लोगों ने क्षेत्र में नशा बेचने वाली महिला के खिलाफ प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उक्त महिला के कारण युवा नशेड़ी हो रहे हैं। मोहल्ला निवासियों का आरोप है कि बार बार सूचना देने के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इलाके में रहने वाले समाज सेवक संदीप शुक्ला, अनिल कुमार, करनैल सिंह और रुपिंदर कौर आदि ने आरोप लगाया कि उक्त महिला और उसका परिवार भी नशा बेचता है। 

loksabha election banner

संदीप शुक्ला का कहना है कि पहले महिला ने इलाके के लोगों पर छत से ईंट-पत्थर भी मारे। जब लोग उसके खिलाफ रोष प्रदर्शन कर पुलिस को बुलाने लगे तो महिला घर से भाग गई। इसके बाद रात पुलिस भी आई। मगर महिला घर पर नहीं थी। इसके बाद सुबह फिर महिला घर आ गई और इलाके के लोगों को धमकाने लगी। फिर इलाके वालों ने इक्ट्ठा होकर महिला के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

 प्रदर्शनकारी रुपिंदर कौर, करनैल सिंह, हरमंदीप सिंह आदि ने कहा कि नशा बेचने आरोपित महिला और उसके परिवार के लोगों की वजह से क्षेत्र युवा नशे के आदी हो रहे हैं। यहां तक नशे की पूर्ति के लिए चोरी और झपटमारी भी करने लगे हैं। इससे क्षेत्र की बदनामी हो रही है। लड़कियों पर फब्बतियां कसते हैं। जिससे महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। महिला और उसके परिवार पर रखा जा रहा है नजर थाना डाबा के प्रभारी इंस्पेक्टर पवित्र सिंह ने बताया कि पहले भी महिला और उसके पति के खिलाफ शिकायत आई थी। आरोपित इस समय जमानत पर हैं। आरोपितों के घर छापेमारी की गई थे, लेकिन वे नहीं मिले और ना ही कोई नशा नहीं मिला है। पुलिस आरोपितों पर नजर रख रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.