Move to Jagran APP

सावित्री देवी की अंतिम अरदास में पहुंचे लोगों ने दी श्रद्धांजलि

लुधियाना के मशहूर पंडित जी दी हट्टी पंडित जी दे परांठे के मालिक सुरेश शर्मा रमेश शर्मा विनोद शर्मा देवेंद्र शर्मा प्रवीण शर्मा संजीव शर्मा की माता सावित्री देवी पत्नी स्व. रामनाथ का गत दिनों निधन हो गया था।

By JagranEdited By: Published: Wed, 07 Oct 2020 06:15 AM (IST)Updated: Wed, 07 Oct 2020 06:15 AM (IST)
सावित्री देवी की अंतिम अरदास में पहुंचे लोगों ने दी श्रद्धांजलि
सावित्री देवी की अंतिम अरदास में पहुंचे लोगों ने दी श्रद्धांजलि

जासं, लुधियाना : लुधियाना के मशहूर पंडित जी दी हट्टी, पंडित जी दे परांठे के मालिक सुरेश शर्मा, रमेश शर्मा, विनोद शर्मा, देवेंद्र शर्मा, प्रवीण शर्मा, संजीव शर्मा की माता सावित्री देवी पत्नी स्व. रामनाथ का गत दिनों निधन हो गया था। उनकी आत्मिक शांति के लिए रखे गए श्री गरुड़ पुराण जी के पाठ का भोग एवं अंतिम अरदास सोमवार श्रीराम दरबार मंदिर, किचलू नगर, बैकसाइड बीवीएम स्कूल में संपन्न हुई।

loksabha election banner

पाठ का भोग डालते हुए पंडित सुरेंद्र शास्त्री, श्री बाल कृष्ण शास्त्री ने कहा कि मृत्यु एक अटल सत्य है। जो इस संसार में आया है, उसने एक न एक दिन इस संसार को छोड़कर चले जाना है। शास्त्री जी ने स्व. सावित्री देवी के जीवन के बारे में कहा कि वह धार्मिक विचारों और सेवा की भावना हर वक्त मन में रखती थीं। उन्होंने अपने पांच बेटों, दो बेटियों को मुश्किल समय के बावजूद उन्हें सब्र से जीना सिखाया और अपने बच्चों को अच्छी परवरिश दी, बच्चों को मेहनती बनाया। आज उन्हीें के आशीर्वाद से लुधियाना में ही नहीं पूरे पंजाब में पंडित जी परांठे वाले मशहूर हैं।

श्रद्धांजलि सभा में लुधियाना महानगर के विभिन्न धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्व. सावित्री देवी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि भेंट की। कोरोना महामारी के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिग का भी ध्यान रखा गया।

पूर्व पार्षद अवतार कृष्ण तारी, श्री ज्ञान स्थल मंदिर, दंडी स्वामी गोशाला से शोक प्रस्ताव आए। इस मौके पर राकेश भाखड़ी, सुभाष शर्मा, शहीद सुखदेव थापर मेमोरियल के अशोक थापर, मदन लाल इलायची, अरुण कुमार पप्पू, डा. विश्व विजय, नैयर साहब, के एंड के पप्पू, साहिल खुराना, शंकर हलवाई, सुरेंद्र बावा, सुरजीत काला सूद, सूद ज्वेलर्स काला, मनप्रीत बंटी, मूनलाइट ट्रेलर, विशाल पुरी, टीटा उप्पल, पीएस फूमन, रमेश काला जनरल सेक्रेटरी सीपीआइ, परिवार से कांता शर्मा, रेखा शर्मा, सरोज शर्मा, अंजना शर्मा, इंदु शर्मा, अंजलि शर्मा, बेटी दामाद नीलम कपिला, महेश कपिला, अंजू शर्मा, संजीव शर्मा, पुत्रियां और पौत्र दामाद सीमा, राकेश तिवारी, श्रुति, दीपक, भोला, दिव्या, अर्श कोहली, दीक्षा, अंकुर छाबड़ा, पौत्र एवं पौत्र वधुएं अंजय शर्मा, ममता शर्मा, ऋषि शर्मा, अंकिता शर्मा, अंकुर शर्मा, ज्योति शर्मा, मुणाल शर्मा, प्रीति शर्मा, पौत्रे पौत्रियां रोहित, आदित्य, हरमन, आर्यन, मानव, आशु, पड़पौत्रे पड़पौत्रियां प्रथम, कुशव पर्व, भुवनयु, कियान, वंशिका, अनन्या आदि ने उपस्थित होकर स्व. सावित्री देवी को श्रद्धासुमन भेंट किए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.