स्व. सुमन पारती को अर्पित की श्रद्धांजलि
वार्ड 60 के पार्षद अनिल पारती की माता सुमन पारती को श्रद्धांजलि दी गई।
जासं, लुधियाना : वार्ड 60 के पार्षद अनिल पारती और हिदी बाजार ट्रेडर्ज एसोसिएशन के प्रधान अतुल पारती की माता सुमन पारती को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके किचलू नगर स्थित आवास में प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इस दौरान सैकड़ों नम आंखों ने स्व. सुमन पारती को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विभिन्न धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक व व्यापारिक संस्थानों के प्रतिनिधियों ने पारती परिवार के साथ दुख साझा किया। गायत्री महामंत्र के साथ श्रद्धांजलि सभा का आरंभ कर रहे पंडित जी ने कहा कि संसार नश्वर है। परंतु जीव आत्मा को कोई नहीं मार सकता क्योंकि आत्मा अमर है। सिर्फ आत्मा शरीर एक शरीर को छोड़कर दूसरे शरीर को ग्रहण करती है। इसलिए दिवंगत की याद में आंसू बहाने से जीव आत्मा को दुख पहुंचता है।
इस अवसर पर राजीव राजा, पार्षद परमिन्द्र लापरा, विपन विनायक, पंकज काका, अल्का मल्होत्रा, भाजपा नेता रविन्दर अरोड़ा, पुराना बाजार होजरी एसोसिएशन के महासचिव सुमित पारती, कुलदीप धीर, प्रदीप धीर, अशोक धीर, कृष्ण कुमार पारती, सुदर्शन पारती, सुभाष मैनी, सतीश धीर, विवेक धीर, सुमित धीर, प्रभा, राम मूर्ति मैनरो, सुभाष पारती, असीम पारती, अंबर पारती, आकाश पारती, अंचित पारती, आद्या पारती, आदिक पारती, सारिका पारती, लीना पारती, दीपिका पारती आदि उपस्थित थे।
बुरे के बाद अच्छे दिन भी आते हैं : वेद भारती
लुधियाना : साधु आश्रम शिवपुरी में महामंडलेश्वर स्वामी वेद भारती की अध्यक्षता में सादगीपूर्वक संक्रांति उत्सव मनाया। सर्वप्रथम भक्तों ने स्वामी से आशीर्वाद लेकर कोरोना से मुक्ति के लिए कामना की। इस दौरान स्वामी वेद भारती ने कहा कि प्रभु के श्री चरणों में ही समस्याओं का हल है। ऐसी त्रसादी हमें कुछ न कुछ सिखाने का प्रयास कर रही है। बुरे के साथ अच्छा दिन भी आता है, इसलिए जीवन को सार्थक बनाने के लिए सत्संग से जुड़ना अनिवार्य है। आगे कहा कि राशि के साथ समय भी बदलता है, इसलिए जल्द सब कुछ ठीक हो जाएगा।