गांधी जयंती पर शहर में जगह-जगह चले सफाई अभियान, लोगों ने देश को स्वच्छ बनाने का लिया संकल्प Ludhiana News
वर्धमान सब्जी मंडी में नगर निगम तथा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। वहीं स्मार्ट सिटीजन ऑफ लुधियाना एनजीओ ग्रुप ने भी मॉडल टाउन में सफाई की गई।
जेएनएन, लुधियाना। महात्मा गांधी जी की 150वी जयंती के अवसर पर लुधियाना के चंडीगढ़ रोड स्थित वर्धमान सब्जी मंडी में नगर निगम तथा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता तथा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान विधायक संजय तलवार ने महात्मा गांधी के आदर्शों को अपनाने तथा लोगों को अपील करते हुए कहा कि उन्हें भी नगर निगम का सफाई में सहयोग देना चाहिए तभी हमारा शहर और देश स्वच्छ रह सकता है।
स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेते निगम व कांग्रेसी कार्यकर्ता।
इस मौके पर विधायक संजय तलवार, वार्ड नं. 21 के पार्षद पति दिपक उप्पल, वार्ड नं.18 के पार्षद विनीत भाटिया, वार्ड नं. 22 के पार्षद राजु अरोड़ा, वार्ड नं. 22 से पार्षद मनीषा टप्पारिया, लीना टप्पारिया, नगर निगम के जोनल कमिश्नर जसदेव सिंह सेखों, चीफ सैनिटरी इंस्पेक्टर अमीर सिंह बाजवा, रवि डोगरा गुरप्रीत सिंह, रवि शर्मा, राकेश डैड और सफाई कर्मी उपस्थित रहे।
मॉडल टाउन में NGO ग्रुप का स्वच्छता अभियान
वहीं दूसरी ओर स्मार्ट सिटीजन ऑफ लुधियाना एनजीओ ग्रुप की ओर से बुधवार को मॉडल टाउन एक्सटेंशन-ए ब्लॉक ट्यूशन मार्केट में स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया। अभियान में शामिल अभिनव शर्मा ने कहा कि हर सप्ताह हम ट्यूशन मार्केट ए ब्लॉक में सफाई करेंगे, क्योंकि हमारा मकसद देश को स्वच्छ बनाना है। हमारी एनजीओ में स्टूडेंट भी हैं। इस अवसर पर अभिनव शर्मा, दिव्या शर्मा, तानिया गर्ग, अंकुर शर्मा, आशा अग्रवाल सुमित शर्मा आदि मौजूद थे।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें