राशन न मिलने पर लोगों ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने लंगर लगाकर किए शांत
शहर के 33 फीट रोड स्थित राम नगर में राशन नहीं मिलने पर लोगों ने प्रदर्शन किया। वह लोग इस बात से निराश थे कि राशन बांटने में भी पक्षपात किया जा रहा था
लुधियाना, जेएनएन। शहर के 33 फीट रोड स्थित राम नगर में राशन नहीं मिलने पर लोगों ने प्रदर्शन किया। वह लोग इस बात से निराश थे कि राशन बांटने में भी पक्षपात किया जा रहा था। दरअसल, राम नगर में राजसी पार्टी से संबंधित कुछ लोग राशन बांटने के लिए राम नगर में पहुंचे थे। इस दौरान कुछ लोगों को राशन देने से मना कर दिया गया। जब वे राशन लेने के लिए उनके पास गए तो पुलिस के मुलाजिमों ने वहां से भगा दिया। इस पर लोग आक्रोशित हो गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
इस दौरान वहां मौजूद दर्शना, सोनिया, सुमन और अनूरी का कहना था कि उन्हें अर्बन एस्टेट एरिया से झुग्गियों से यहां बने सरकारी क्वार्टरों में लाया गया है। यहां उन्हें सरकारी राशन इसलिए नहीं मिल रहा है, क्योंकि उनके पास यहां के राशन कार्ड नहीं हैं और दूसरी तरफ राजसी पार्टियों के नेता इस लिए राशन नहीं दे रहे हैं, क्योंकि उनके यहां वोट नहीं हैं। इस कारण उन्होंने प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही वहां पर पहुंचे पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें समझाकर वापस भेज दिया गया और उनके लिए लंगर की व्यवस्था की।
डिप्टी कमिश्नर प्रदीप अग्रवाल जिन लोगों के पास राशन की व्यवस्था नहीं है, उन्हें लंगर मुहैया करवाया जा रहा है। इसके अलावा राशन के लिए वह लोग अपने एरिया से संबंधित डीएलओ से संपर्क कर अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। इसके बाद प्रशासन उन्हें राशन मुहैया करवाएगा।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें