Move to Jagran APP

रात दस बजे के बाद लाइव होकर चलाए पटाखे, अब लोगों को फेसबुक पर ढूंढ़ रही पुलिस

दिलाली की रात लुधियाना में कई लोगों ने फेसबुक पर लाइव होकर आतिशबाजी की। इन्हें तलाशने के लिए अब पुलिस फेसबुक खंगाल रही है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Thu, 08 Nov 2018 02:02 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 09:02 AM (IST)
रात दस बजे के बाद लाइव होकर चलाए पटाखे, अब लोगों को फेसबुक पर ढूंढ़ रही पुलिस
रात दस बजे के बाद लाइव होकर चलाए पटाखे, अब लोगों को फेसबुक पर ढूंढ़ रही पुलिस

जासं, लुधियाना। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को नजरअंदाज करते हुए दिवाली की रात शहर में रात दस बजे के बाद जमकर पटाखे फोड़े गए। रात दस बजे के बाद पटाखे चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने अलग-अलग थानों में 12 मामले दर्ज किए पर पुलिस एक भी आरोपित की पहचान नहीं कर पाई। पुलिस को देखते ही पटाखा चलाने वाले गायब हो जाते थे। कई लोगों ने दस बजे के बाद भी फेसबुक पर लाइव होते हुए पटाखे चलाए। अब पुलिस आरोपितों को फेसबुक पर ढूंढ़ रही है।

loksabha election banner

थाना कोतवाली पुलिस ने लक्कड़ बाजार इलाके में दस बजे के बाद पटाखे चलाने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसी प्रकार, थाना डिवीजन नंबर पांच पुलिस ने पक्खोवाल रोड, थाना डिवीजन नंबर आठ पुलिस ने घुमार मंडी में अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है। इसी प्रकार, थाना हैबोवाल पुलिस ने दुर्गापुरी इलाके एक अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है।

उधर, थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस ने दस बजे के बाद नूरवाला रोड, बसंत विहार और गरेवाल कालोनी इलाके में पटाखे चलाने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने दस बजे के बाद राजीव गांधी कालोनी, अर्बन स्टेट फेस-1, जीवन नगर, परमजीत कालोनी और गांव ढंढारी इलाके में पटाखे चलाने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया।

इसी प्रकार, थाना मेहरबान पुलिस ने दस बजे के बाद मेहरबान इलाके में पटाखे चलाने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना मोती नगर पुलिस ने दस बजे के बाद मोहल्ला बेअंतपुरा, किरती नगर, मोहल्ला बाबा दीप सिंह, फोजी कालोनी और रणजीत नगर इलाके में पटाखे चलाने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.