Move to Jagran APP

आज होंगे पंजाबी साहित्य अकादमी के चुनाव

पंजाबी साहित्य अकादमी के 2022-24 के लिएचुनाव रविवार को होंगे। चुनावी प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शाम चार बजे तक चलेगी। चुनावों के बाद परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। पंजाबी भवन में आयोजित होने वाले इन चुनावों में विभिन्न पदों के लिए कुल तेइस उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Jan 2022 05:45 PM (IST)Updated: Sat, 29 Jan 2022 05:45 PM (IST)
आज होंगे पंजाबी साहित्य अकादमी के चुनाव
आज होंगे पंजाबी साहित्य अकादमी के चुनाव

जागरण संवाददाता, लुधियाना :

loksabha election banner

पंजाबी साहित्य अकादमी के 2022-24 के लिएचुनाव रविवार को होंगे। चुनावी प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शाम चार बजे तक चलेगी। चुनावों के बाद परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। पंजाबी भवन में आयोजित होने वाले इन चुनावों में विभिन्न पदों के लिए कुल तेइस उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इन चुनावों में वोट डालने वाले उम्मीदवारों को कोविड-19 की दोनों डोज का सर्टिफिकेट अपने साथ लाना होगा। वहीं मास्क, दो गज की दूरी बनाकर ही चुनाव संपन्न होंगे। अकादमी के मुख्य चुनाव अधिकारी डा. कुलदीप सिंह ने कहा कि पिछली बार कोविड-19 के चलते पंजाबी साहित्य अकादमी के चुनाव नहीं हो सके थे। चुनाव के दिन अकादमी के प्रधान पद के लिए अब कोई मुकाबला नहीं होगा। डा. लखविदर सिंह जौहल को सर्वसम्मति से अकादमी का प्रधान चुना जा चुका है।

इन पदों के लिए होगा मुकाबला

अकादमी के जनरल सेक्रेटरी के लिए दो उम्मीदवारों के लिए डा. गुरइकबाल सिंह और डा. गुलजार सिंह पंधेर के बीच मुकाबला है। वहीं सीनियर मीत प्रधान के लिए डा. सुरजीत सिंह और डा. श्याम सुंदर दीप्ति में मुकाबला है। वहीं मीत प्रधान के लिए सात दावेदार अब मैदान में है जिनमें पांच चुने जाने हैं। इस पोस्ट के लिए डा. गुरमीत कल्लरमाजरी, सुखदर्शन गर्ग, भगवंत रसूलपुरी, सहजप्रीत सिंह मांगट, त्रिलोचन लोची, सिमरत सुमैरा, डा. भगवंत सिंह के नाम शामिल हैं।

प्रबंधकीय बोर्ड के पंद्रह सदस्य चुने जाएंगे

वहीं प्रबंधकीय बोर्ड के पंद्रह सदस्य चुने जाने हैं जबकि दो महिला सदस्य इंद्रा विरक और परमजीत कौर बिना मुकाबले विजेता बन चुके हैं। हरियाणा, हिमाचल और जम्मू कश्मीर से एक सदस्य बलजीत सिंह रैणा, अन्य भारत से अशोक वशिष्ठ विजेता बन चुके हैं। अब प्रबंधकीय बोर्ड में ग्यारह सदस्य चुने जाने हैं और बारह मेंबर्स मैदान में है। यह मुकाबला हरदीप ढिल्लो, जसवीर झज, कर्मजीत सिंह जख्मी, हरबंस मालवा, संतोख सिंह, डा. गुरमेल सिंह, के साधु सिंह, रोजी सिंह, बलविदर सिंह, गुरसेवक सिंह ढिल्लो, बलदेव सिंह, परमजीत सिंह मान मैदान में है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.