लुधियाना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की दूसरी बरसी पर भाजपा वर्करों ने श्रद्धांजलि भेंट की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वाजपेयी ने जो भाजपा का पौधा लगाया है वह आज फूलों से भरा
लुधियाना, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की द्वितीय पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा टिब्बा रोड मंडल में भाजपा नेता नवल जैन, मंडल अध्यक्ष जसदेव तिवारी, जेपी भट्ट, मनवर सिंह रावत, सुरेश मिगलानी, अमित राय, विकी गुप्ता, बलवीर मजोका, राजीव जोग, प्रदीप सिंह, प्रमोद कुमार, रमा शंकर मिश्रा, राकेश सोढ़ी, अंजीव गुलेरिया, चंचल ¨सह, दीपक कुमार, राजिंद्र शुक्ला उपस्थित थे।
अटल बिहारी को श्रद्धांजलि दी
भाजपा ताजपुर मंडल ने मुख्य कार्यालय संजय गांधी कॉलोनी में सभा का आयोजन किया। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपयी को श्रद्धांजलि दी। मौके पर मंडल के पूर्व प्रधान कैलाश चौधरी, प्रधान राकेश सोबती, हरबंस सलूजा, श्रवण तिवारी, भूषण कुमार, शंकर, अरविंद कुमार, मीडिया इंचार्ज प्रार्थना तिवारी उपस्थित थे।
पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी
देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की दूसरी बरसी पर भाजपा वर्करों ने श्रद्धांजलि भेंट की। समराला रोड स्थित राइस मिल में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव सुखविंदर पाल सिंह ग्रेवाल, जिला प्रधान पवन कुमार टिंकू, जिला प्रभारी रजनीश धीमान विशेष तौर पर शामिल हुए। ग्रेवाल ने कहा कि वाजपेयी ने जो भाजपा का पौधा लगाया है, वह आज फूलों से भरा है। उनके जैसे नेता बहुत ही कम दुनिया में होते हैं। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश डाली, अजय सूद, व्यापार सेल के जिला प्रधान बिपन चंद्र गैंद, राज मैनरो, संजीव मोदगिल. गुरविंदर सिंह, सुधीर सोनू, शिवम बेदी, डॉ. सोमेश बत्ता, रमरीश विज, आतिश बांसल, गुरदीप सिंह भट्टी, मनोज कुमार, कमल कपूर, साबर गिल, नरिंदर गोयल, डॉ. अश्विनी बांसल, लिलिब नंदा, विजय गर्ग, साहिल अग्रवाल, प्रितपाल सिंह, डॉ. नानक दास लोहिया, धर्मपाल वर्मा, विनोद तिवारी भी उपस्थित थे।