यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बड़ा उलटफेर: PAU लुधियाना के वीसी पद पर बने रहने से बीएस ढिल्लों का इंकार, अनिरुद्ध संभालेंगे अतिरिक्त चार्ज
वीसी ने बकायदा एक पत्र भी पंजाब की चीफ सेक्रेटरी को लिखा है। चीफ सेक्रेटरी को लिखे पत्र में बलदेव ...और पढ़ें

जासं, लुधियाना। पीएयू के वीसी पद पर मौजूदा वाइस चांसलर पदमश्री डा बीएस ढिल्लों का कार्यकाल 30 जून को पूरा हो गया। हालांकि सरकार ने मंगलवार उनको अपने पद पर अगले आदेश तक बने रहने के लिए मंजूरी दे दी थी, लेकिन वीसी डा. बीएस ढिल्लों ने परिवारिक कारणों का हवाला देते हुए एक जुलाई के बाद अपने पद पर बने रहने में असमर्थता व्यक्त की है।
वीसी ने पत्र भी पंजाब की चीफ सेक्रेटरी को लिखा
इस संबंधी वीसी ने बकायदा एक पत्र भी पंजाब की चीफ सेक्रेटरी को लिखा है। चीफ सेक्रेटरी को लिखे पत्र में बलदेव सिंह ढिल्लों ने कहा कि 30 जून को मेरा कार्यकाल समाप्त हो गया है। मुझे मीडिया से जानकारी मिली है कि मेरा कार्यकाल एक जुलाई से आगे बढ़ा दिया गया है। इसके लिए मैं बोर्ड मैनेजमेंट और सरकार का शुक्रगुजार हूं, लेकिन पारिवारिक कारणों से वाइस चांसलर के रूप में सेवाएं देने में असमर्थ हूं।
पीएयू बोर्ड ने वीसी डा. बलदेव सिंह ढिल्लों को दिया था एक्सटेंशन
उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले सरकार व पीएयू बोर्ड ने वीसी डा. बलदेव सिंह ढिल्लों को एक्सटेंशन दिया था, जिसके बाद इस फैसले पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था। उधर, वीसी का पत्र मिलने के बाद फिलहाल नए वीसी की नियुक्ति तक एडिशनल चीफ सेक्रेटरी डेवलपमेंट अनिरुद्ध तिवारी वीसी का पद संभालेंगे। दूसरी तरफ पंजाब टीचर एसोसिएशन (पोटा) प्रेजीडेंट डा.एचएस किंगरा व डा. जनरल सेक्रेटरी डा. सांघा ने सरकार से अपील की कि अब जल्द से जल्द नया वीसी नियुक्त किया जाए। डा. किंगरा ने कहा कि वीसी पद पर ऐसे कोई ऐसी नियुक्ति की जाए, जो यूनिवर्सिटी को शिखर पर लेकर आए और शोध को नई दिशा दे सके।
