16 दिन में एक लाख 20 हजार श्रमिकों को भेजा घर, आज भी रवाना हो रहीं 12 स्पेशल ट्रेनें
लुधियाना से वीरवार को श्रमिकों को लेकर 12 ट्रेनें रवाना की जा रही हैं। स्पेशल ट्रेनों के जरिये 14.400 लोगों को अपने-अपने घर जाने का मौका मिलेगा।
लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना से वीरवार को श्रमिकों को लेकर 12 ट्रेनें रवाना की जा रही हैं। स्पेशल ट्रेनों के जरिये 14.400 लोगों को अपने-अपने घर जाने का मौका मिलेगा। श्रमिकों को उनके रजिस्ट्रेशन के आधार पर गुरुनानक स्टेडियम ला जा रहा है।
गुरु नानक स्टेडियम में फिजिकल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए लोगों की स्क्रीनिंग व मेडिकल चेकअप किया जा रहा है। पूरी तरह से जांच पड़ताल करने के बाद ही श्रमिकों को बसों के जरिये रेलवे स्टेशन पहुंचाया जा रहा है। वीरवार सुबह दस बजे बिहार शरीफ, सवा 11 बजे सासाराम ट्रेन रवाना की गई।
21 मई को जाने वाली स्पेशल श्रमिक ट्रेनें
बिहार शरीफ (नालंदा) सुबह 10:00 बजे
सासाराम (रोहतास) सुबह 11:15 बजे
आजमगढ़ उत्तर प्रदेश 12:30 बजे
गोरखपुर उत्तर प्रदेश दोपहर 1:40 बजे
बस्ती उत्तर प्रदेश अपराह्न 2:50 बजे
गोंडा उत्तर प्रदेश अपराह्न 4:00 बजे
अकबरपुर उत्तर प्रदेश शाम 5:10 बजे
आजमगढ़ उत्तर प्रदेश शाम 6:20 बजे
हरदोई उत्तर प्रदेश शाम 7:30 बजे
गोरखपुर उत्तर प्रदेश रात्रि 8:40 बजे
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश रात्रि 9:50 बजे
उन्नाव उत्तर प्रदेश रात्रि 11:00 बजे
16 दिन में एक लाख 20 हजार श्रमिक भेजे घर
प्रशासन की बुधवार रात तक 100 ट्रेनें श्रमिकों को लेकर रवाना की जा चुकी हैं। यह ट्रेनें उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के लिए रवाना की गई हैं। बुधवार तक 16 दिनों के दौरान लगभग एक लाख 20 हजार लोग ट्रेनों जरिये घरों तक पहुंचाए जा चुके हैं। बुधवार की बात करें तो 14,400 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के जरिये घर भेजे गए हैं। रेलवे स्टेशन सख्त व्यवस्था की गई है। यहां श्रमिकों के अलावा किसी भी दूसरे व्यक्ति को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। फिरोजपुर रेल मंडल के टैफिक इंस्पेक्टर आरके शर्मा का कहना है कि श्रमिकों को घर भेजने के लिए प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रहा है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए सभी नियमों का ध्यान रखा जा रहा है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें