Move to Jagran APP

जगराओं में 60 फुट के रावण का रिमोट से होगा दहन

श्री महावीर दश्हरा कमेटी रजि जगराओं की ओर से शुक्रवार को पुरानी दानामंडी में प्रधान विनोद बांसल की अगुआई में दश्हरा पर्व बड़े हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। दश्हरा पर्व को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Oct 2021 08:11 PM (IST)Updated: Thu, 14 Oct 2021 08:11 PM (IST)
जगराओं में 60 फुट के रावण का रिमोट से होगा दहन
जगराओं में 60 फुट के रावण का रिमोट से होगा दहन

जागरण संवाददाता, जगराओं : श्री महावीर दश्हरा कमेटी रजि जगराओं की ओर से शुक्रवार को पुरानी दानामंडी में प्रधान विनोद बांसल की अगुआई में दश्हरा पर्व बड़े हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। दश्हरा पर्व को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। प्रधान बांसल ने बताया कि इस बार जगराओं पुरानी दाना मंडी में ही दश्हरा पर्व पर रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण का रिमोट से शाम पांच बजे दहन होगा। इस बार दश्हरा पर्व पर मोगा के कलाकार शाहरूख खान ने रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतले बनाए है।

loksabha election banner

शाहरूख ने बताया कि रावण 60 फुट, मेघनाथ व कुभकरण के 50 फुट के पुतले बनाए है। उनकी पिछली चार पीढि़यों से उसके परिवार के सदस्य पुतले बनाते आ रहे हैं।

श्री महावीर दश्हरा कमेटी रजि जगराओं के प्रधान विनोद बांसल ने बताया कि दश्हरा वाले दिन शुक्रवार को दोपहर तीन बजे लमियां वाला बाग में भगवान श्री राम चंद्र जी की शोभायात्रा आरंभ होगी। रावण दहन शाम पांच बजे पुरानी दानामंडी जगराओं में होगा। इस मौके पर बलदेव राज संगर, सुशील गोयल, विशाल गोयल, आत्मा राम बावा, तीर्थ सिगला, सुरिदर मित्तल, विजय गर्ग, पुरुषोत्तम अग्रवाल, अशोक बांसल, दर्शन सिगला, अनमोल गुप्ता, रजनीश बांसल सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.