अब लुधियाना से नई दिल्ली के लिए चलेंगी सीधी बसें, लाकडाउन में बंद कर दी थी सेवा
रोडवेज के ट्रैफिक इंचार्ज सुखजीत सिंह ग्रेवाल ने बताया के एक सप्ताह पहले लुधियाना से जयपुर जाने वाली बस को बाय दिल्ली बाईपास रूट से भेजा जा रहा है। उस से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को बाईपास पर उतारने की सुविधा दी गई है।
लुधियाना, जेएनएन। मार्च के बाद बंद की गई लुधियाना दिल्ली बस सेवा एक बार फिर से शुरू कर दी गई है। हालांकि यह बसें लुधियाना से चलकर यात्रियों को दिल्ली के बाईपास तक ही उतार पाती हैं। इसके बावजूद बसें चलने से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलना शुरू हो गई है।
रोडवेज के ट्रैफिक इंचार्ज सुखजीत सिंह ग्रेवाल ने बताया के एक सप्ताह पहले लुधियाना से जयपुर जाने वाली बस को बाय दिल्ली बाईपास रूट से भेजा जा रहा है। उस से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को बाईपास पर उतारने की सुविधा दी गई है। इसके अलावा लुधियाना से बल्लभगढ़ जाने वाली बस यात्रियों को दिल्ली बाईपास पर उतारती है। यह दोनों बसें सुबह 8:00 और 8:30 बजे लुधियाना बस स्टैंड से रवाना होती हैं।
इसके अलावा लुधियाना से दिल्ली तक के लिए दो अन्य स्पेशल बसें भी चलाई गई है। जो शाम 6:00 बजे और रात 10:00 बजे लुधियाना से रवाना होती हैं। यह बसें यात्रियों को लुधियाना से चलकर दिल्ली बाईपास पर ही उतारती है।
सुखजीत ग्रेवाल ने कहा कि सवारिया 25 से ज्यादा हो तो बसे उन्हें आइएसबीटी के बाहर तक भी छोड़ कर आती है। फिलहाल बसों को आइएसबीटी में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई के आने वाले दिनों में शीघ्र ही आइएसबीटी अंदर तक जाने की अनुमति मिल जाएगी।