विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब की पंचायत का फरमान- न कोई रिश्तेदारी में जाएगा, न कोई रिश्तेदार गांव में आएगा

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sun, 23 May 2021 11:09 AM (IST)Updated: Sun, 23 May 2021 02:10 PM (IST)

Corona Ground Report पंजाब के संगरूर जिले के एक गांव की पंचायत ने कोरोना से बचाव के लिए अहम कदम ...और पढ़ें

बठिंडा के गांव नमोल के प्रवेश द्वार पर बाहरी लोगों को रोकने के लिए तैनात युवा। (जागरण)
बठिंडा के गांव नमोल के प्रवेश द्वार पर बाहरी लोगों को रोकने के लिए तैनात युवा। (जागरण)

संगरूर, [मनदीप कुमार]। Corona Ground Report: पंजाब में मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह की अपील के बावजूद ग्रामीण खासकर आंदोलनकारी किसान कोरोना से बचाव के प्रोटोकाल का पालन नहीं कर रहे हैं। इस कारण गांवों में लोग कोरोना वायरस के संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। दूसरी ओर संगरूर जिले के गांव नमाेल ने बड़ी पहल की है। गांव की पंचायत ने फरमान जारी किया है कि कोरोना महामारी के मद्देनजर गांव का कोई भी व्यक्ति न बाहर किसी रिश्तेदारी में जाएगा और न ही बाहर से किसी रिश्तेदार को गांव में बुलाएगा। शादी, भोग व अन्य समागम में 10 से अधिक व्यक्ति शामिल नहीं होंगे। भोग समागम घर पर ही होंगे। शादी समारोह में घर के ही सदस्य शामिल होंगे। गांव के गुरुद्वारा साहिब से इसकी घोषणा भी करवा दी गई है।

गांव नमोल में ठीकरी पहरा जारी, रात आठ बजे से सुबह पांच बजे तक कोई नहीं जाएगा गांव से बाहर

ग्राम पंचायत ने इसके साथ ही चेतावनी दी है कि गांव के व्यक्ति रात आठ बजे से सुबह पांच बजे तक गांव से बाहर नहीं जाएंगे। गांव के मुख्य मार्गो पर क्रमवार ठीकरी पहरे लगाए गए हैं, ताकि रात के समय कोई बाहरी व्यक्ति गांव में दाखिल न हो सके।

गांव नमाेल में मुख्‍य मार्ग पर तैनात युवा और गांव के सरंपच दर्शन सिंह। (जागरण)

गांव में कोरोना से हो चुकी है दो लोगों की मौत

गांव के सरपंच दर्शन सिंह ने बताया कि गांव नमोल की आबादी 6500 के करीब है। गांव में अब तक कोरोना से दो लोगों की मौत हो चुकी है व 15 कोरोना संक्रमित मरीज हैं। कोरोना मरीजों की संख्या को बढ़ने से रोकने के लिए पंचायत ने कई पाबंदियां लगा दी हैं। इनका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए भी पंचायत सर्वसम्मति से फैसला करेगी। अगर कोई व्यक्ति बाहर जाए तो इसकी जानकारी पंचायत को दी जाए। गांव में जल्द ही कोविड केयर सेंटर भी स्थापित किया जाएगा, जहां पर कोरोना के बिना लक्षण वाले मरीजों को रखा जाएगा तथा उनकी संभाल के लिए पूरे प्रबंध करेंगे।

गांव के प्रमुख डेरे पर भी केवल माथा टेकने की ही अनुमति

सरपंच दर्शन सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत की ओर से कहा गया है कि गांव प्रमुख डेरे पर भी लोग भीड़ न करें। केवल माथा टेककर अपने घर पर लौट आएं। डेरा प्रबंधकों से भी पंचायत ने मुलाकात करके कहा गया है कि वहां पर भीड़ जमा न होने दें।

गांव नमोल में पसरा सन्‍नाटा। (जागरण)

चौपाल पर अधिक लोगों के बैठने पर पाबंदी

गांव की चौपाल पर अक्सर बुजुर्गों का जमावड़ा आम दिखाई देता है, लेकिन पंचायत ने यहां पर भी अधिक लोगों के बैठने पर पाबंदी लगा दी है। उनके लिए भी मुंह पर मास्क लगाने व शारीरिक दूरी बनाकर रखने के नियम का पालन करना जरूरी होगा।

250 व्यक्तियों से अधिक लोगों ने लगवाई वैक्सीन

सरपंच दर्शन सिंह ने बताया कि गांव के लोगों को वैक्सीन लगवाने व सैंपलिंग के लिए लगातार जागरूक कर रहे हैं। अब तक 250 से अधिक लोगों को वैक्सीन लगवा दी गई है। बाकी को भी जल्द वैक्सीन लगवाई जा रही है। हर बुधवार को सैंपलिंग व वैक्सीनेशन के लिए कैंप लगाए जाएंगे। लोगों को अफवाहों से दूर रखने के लिए पंचायत जागरूक भी कर रही है।

यह भी पढ़ें: सिख कत्‍लेआम पर अमिताभ बच्चन का कथित पत्र आया सामने, जानें 10 साल पहले क्‍या लिखा था

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।