Move to Jagran APP

निपुण मित्तल बने भाजयुमो के जिला प्रधान

निपुण मित्तल को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का जिला प्रधान नियुक्त किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 10:56 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 05:03 AM (IST)
निपुण मित्तल बने भाजयुमो के जिला प्रधान

जागरण संवाददाता, खन्ना : निपुण मित्तल को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का जिला प्रधान नियुक्त किया गया है। ये घोषणा खन्ना के माता रानी मंदिर के पास हाल में आयोजित पार्टी बैठक के दौरान जिला भाजपा प्रधान पवन कुमार टिकू ने की। निपुण इससे पहले भाजयुमो खन्ना मंडल के प्रधान पद पर भी रह चुके हैं।

loksabha election banner

टिकू ने कहा कि निपुण मेहनती और इमानदार नेता हैं। लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने पार्टी के लिए काफी मेहनत की। उन्हें अब जिले में भाजयुमो को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निपुण ने अपनी नियुक्ति के लिए पार्टी हाईकमान और जिला प्रधान टिकू का आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर जिला महासचिव गुरविदर सिंह ईसड़ू, जिला उप प्रधान रमरीश विज और संजीव मौदगिल, जिला सचिव गुरदीप सिंह भट्टियां व लिलिब नंदा, खन्ना मंडल प्रधान अनूप शर्मा, बीजा मंडल प्रधान गगनदीप सिंह, पायल मंडल प्रधान गौरव शर्मा, मलौद मंडल प्रधान रविदर सिंह, बलजिदर सिगला, राजेश डाली, डा. सोमेश बत्ता, जसपाल लोटे, आतिश बांसल, प्रितपाल सिंह, नानक दास लोहिया, विनोद तिवारी, शेखर बग्गन भी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.