दोराहा थाने के दो पुलिसकर्मी समेत नौ लोग कोरोना संक्रमित
खन्ना में शनिवार को कोराना के नौ नए केस आए हैं। हालांकि इनमें दो दोराहा के हैं। वहां दोराहा थाना से संबंधित 31 और 28 साल के दो पुलिस कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
जागरण संवाददाता, खन्ना : खन्ना में
शनिवार को कोराना के नौ नए केस आए हैं। हालांकि, इनमें दो दोराहा के हैं। वहां दोराहा थाना से संबंधित 31 और 28 साल के दो पुलिस कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। बता दें कि अबतक दोराहा से दो सब इंस्पेक्टरों समेत करीब 10 पुलिस कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। दोराहा थाना को प्रशासन की तरफ से पहले ही सील किया जा चुका है। शहर के इन मोहल्लों में मिले पॉजिटिव केस
संक्रमित मरीजों में शनिवार को खन्ना शहर के सात केस पाए गए हैं। इनमें समराला रोड में 24 साल का युवक, 29 साल का युवक और 65 साल की महिला शामिल हैं। इनमें से दो दोराहा थाना के पॉजिटिव आए एक पुलिस कर्मी के संपर्क में आने से संक्रमित हुए बताए जा रहे हैं। जीटीबी नगर निवासी 40 साल की महिला, 14 साल के बच्चे व 16 साल की लड़की की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है। ये भी पहले से संक्रमित एक व्यक्ति के संपर्क से बताए जाते हैं। लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में दाखिल और खन्ना के समाधी रोड की रहने वाली एक 55 साल की महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। न्यू मॉडल टाऊन शहर का तीसरा माइक्रो कनटेनमेंट एरिया बना
इस बीच अमलोह रोड स्थित न्यू मॉडल टाऊन को सेहत विभाग ने शहर का तीसरा माइक्रो कन्टेनमेंट एरिया घोषित करने की सूचना जिला प्रशासन को भेजी है। इस पर जिला प्रशासन की मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है।
एसएमओ खन्ना डॉ राजिदर गुलाटी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूर्व पार्षद की मां समेत पांच कोरोना पॉजिटिव केस इस एरिया में आ चुके हैं। नियमों के अनुसार इसे माइक्रो कन्टेनमेंट एरिया घोषित किया गया है। इससे पहले अमलोह रोड की ही सन सिटी के अलावा नई आबादी एरिया को माइक्रो कन्टेनमेंट एरिया घोषित किया जा चुका है। शहर में अब तक कुल 131 पॉजिटिव केस
एसएमओ डॉ. राजिदर गुलाटी ने बताया कि अबतक खन्ना शहर में मरीजों की कुल संख्या 131 हो गई है। शनिवार को खन्ना सिविल अस्पताल में 31 और लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 13 सैंपल पहले से पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए लोगों के लिए गए हैं।