Ludhiana Loot Case: लुधियाना में नौकर दंपती निकला शातिर, रात 8.30 बजे ही घर के सदस्याें काे सबकाे खिलाया था खाना
Ludhiana Loot Case माडल टाउन स्थित उद्यमी के घर में लाखों की चोरी करने वाला नेपाली नौकर दंपती घटना वाली शाम ही अपने काम में जुट गया था। रात 8.30 बजे तक दोनों ने मिल कर वृद्ध दंपति तथा अन्य सभी नौकरों को खाना खिला दिया था।
लुधियाना, [राजन कैंथ]। Ludhiana Loot Case: माडल टाउन स्थित उद्यमी के घर में लाखों की चोरी करने वाला नेपाली नौकर दंपती घटना वाली शाम ही अपने काम में जुट गया था। रात 8.30 बजे तक दोनों ने मिल कर वृद्ध दंपति तथा अन्य सभी नौकरों को खाना खिला दिया था। जिसे खाने के बाद वह सब बेहोश हो गए। रात 10 बजे जब उनके दो अन्य साथी वहां पहुंचे। चारों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया और 15 मिनट में काम निपटा कर फरार हो गए।
अस्पताल में उपचाराधीन उद्यमी गुरमीत सिंह पिता हरी सिंह, मां गुरशरन कौर, नौकर रूमीला, सुमन, सिक्योरिटी गार्ड खेमा नंद और स्वर्ण सिंह के स्वस्थ होने के बाद मंगलवार उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। पुलिस को दी जानकारी में नौकर सुमन ने बताया कि उस रात दोनों ने मिल कर आलू गोभी की सब्जी तथा मूंग की पीली दाल बनाई थी।
सबसे पहले वृद्ध दंपती को शाम 7.30 बजे खाना खिलाया गया। उसके बाद एक-एक करके अन्य सभी नौकरों को भी खाना खिला दिया। मगर आरोपित दंपति ने खुद खाना नहीं खाया। घर में मौजूद सब लोगों के बेसुध होने के बाद निश्चिंत हुए आरोपितों ने वारदात को अंजाम दिया। बहरहाल घटना के दो दिन बाद भी पुलिस आरोपितों के बारे में कुछ खास जानकारी नहीं जुटा सकी है।
विभिन्न पहलुओं से जांच पड़ताल कर रही पुलिस
पुलिस का कहना है कि उनकी टीमें विभिन्न पहलुओं से जांच पड़ताल कर रही हैं। बता दें कि माडल टाउन निवासी जस्सल फोर्जिंग मिल के मालिक उद्यमी गुरमीत सिंह अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ देहरादून गए हुए थे। उस बीच उनके माता-पिता और अन्य चार नौकरों को नशीला खाना खिला कर नेपाली नौकर दंपति लाखों की नगदी और जेवर लूट कर फरार हो गए।
यह भी पढ़ें-रात 8.30 बजे तक दोनों ने मिल कर वृद्ध दंपति तथा अन्य सभी नौकरों को खाना खिला दिया था।