विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब चुनाव: बैंस का दावा, कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे नवजोत सिंह सिद्धू

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Tue, 10 Jan 2017 10:07 AM (IST)Updated: Tue, 10 Jan 2017 10:31 AM (IST)

पंजाब विधानसभा चुनाव 2017 में एक नया राजनीतिक मोड़ नजर आ रहा है। लोक इंसाफ पार्टी के संयोजक सिमरजीत सिंह ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जेएनएन, लुधियाना। लोक इंसाफ पार्टी के संयोजक एवं विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने दावा किया है कि नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि उनकी रोजाना एक बार सिद्धू से फोन पर बातचीत होती है। उन्होंने कांग्रेस में शामिल न होने की बात कही है। वह एक अच्छे विचारों वाले इंसान हैं, उन्हें कांग्रेस की नीतियां बिल्कुल पसंद नहीं हैं।

बैंस ने कहा कि उनकी सिद्धू व उनके खास दोस्त बिन्नी सिद्धू से बातचीत हुई थी। एक दिन पहले भी उनसे बात हुई थी और इसमें सिद्धू ने कांग्रेस में शामिल नहीं होने की बता कही। मेरा विश्वास है कि सिद्धू कांग्रेस में नहीं शामिल होंगे।

पढ़ें : विधानसभा चुनाव: घोषणापत्र पर कांग्रेसी खुश, विपक्ष ने बताया झूठ का पुलिंदा

गौरतलब है कि सिद्धू के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर सस्पेंस खत्म नहीं हो रहा है। मंगलवार को होने जा रही कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में सिद्धू के कांग्रेस में शामिल होने पर फैसला हो सकता है। उनके अमृतसर पूर्वी विधानसभा सीट या फिर अमृतसर की लोकसभा सीट से उपचुनाव लड़ने की चर्चाएं चल रही हैं। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह कह चुके हैं कि पार्टी परिवार में सिर्फ एक व्यक्ति को ही टिकट देगी। सिद्धू कहां से चुनाव लड़ना चाहते हैं, यह उनका निर्णय है।

पढ़ें : पंजाब विधानसभा चुनाव: कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, युवाआें व किसानों पर जोर

बैंस ने कहा कि सिद्धू इसी कारण अब तक कांग्रेस में शामिल नहीं हुए हैं और उनका विश्वास है कि वह कांग्रेस में किसी हालत में शामिल नहीं होंगे। सिद्धू बेहद अच्छे इंसान आैर इमानदार नेता हैं। वह अपनी जमीर के खिलाफ कभी कदम नहीं उठाएंगे।

सुखबीर के काफिले पर पत्थर नहीं, जनता का गुस्सा

बैंस ने कहा कि उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के काफिले पर लोगों ने पत्थर नहीं फेंके, बल्कि 10 साल का गुस्सा निकाला है। लोग अकाली दल से काफी दुखी हैं। शिअद के उम्मीदवारों को जनता के डर से घर में बैठक कर ही चुनाव प्रचार करना पड़ेगा।

पढ़ें : असेंबली इलेक्शन: संजय सिंह ने कहा, पंजाब में आप के पास सीएम लायक नेता नहीं

हरभजन मान करेंगे प्रचार

बैंस ने कहा कि मशहूर पंजाबी गायक हरभजन मान उनके दोस्त हैं और उन्हें लोक इंसाफ पार्टी व आम आदमी पार्टी की नीतियां बहुत पसंद हैं। वह अगर पार्टी में शामिल नहीं भी होंगे, तो भी प्रचार करते रहेंगे। मान के मामा नछतर सिंह सिद्धू पार्टी में शामिल होकर प्रचार करने में जुटे हुए हैं। बैंस ने कहा कि 4 जनवरी को जैसे ही आचार संहिता लगी, तो लोगों ने उस दिन नववर्ष मनाया। उन्हें फोन पर लाखों लोगों ने बधाई दी कि वह आचार संहिता लगने का इंतजार कर रहे थे।

पंजाब चुनाव से संबंधित अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें