Move to Jagran APP

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व को लेकर निकला भव्य नगर कीर्तन

श्री गुरु नानक देव जी के आगमन पर्व के उपलक्ष्य में पांच पांच प्यारों की अगुआई और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में विशाल नगर कीर्तन निकाला गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Nov 2021 08:33 PM (IST)Updated: Thu, 18 Nov 2021 08:33 PM (IST)
गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व को लेकर निकला भव्य नगर कीर्तन

संवाद सहयोगी, जगराओं : श्री गुरु नानक देव जी के आगमन पर्व के उपलक्ष्य में पांच पांच प्यारों की अगुआई और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। गुरुद्वारा सिंह सभा तहसील रोड से गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य भाई गुरचरण सिंह ग्रेवाल की देखरेख में निकाले गए इस नगर कीर्तन में शहर के विभिन्न संगठनों ने हिस्सा लिया। नगर कीर्तन गुरुद्वारा सिंह सभा से शुरू होकर शहर के विभिन्न बाजारों में होते हुए देर शाम वापस गुरुद्वारा साहिब में पहुंचकर संपूर्ण हुआ। इस दौरान शहर भर में नगर कीर्तन पर फूलों की वर्षा की गई और जगह-जगह संगत के लिए भंडारे लगाए गए। नगर कीर्तन में विभिन्न स्कूल के बच्चे भी शामिल हुए। इस दौरान गतका पार्टी ने अपने अद्भुत कारनामों से संगत को अचंभित कर दिया। आधा दर्जन से अधिक श्री सुखमनी साहिब सोसाइटी की महिलाएं ट्रॉलियों में मनमोहक की धुनों से श्री गुरु नानक देव जी का पाठ कर रही थीं। गुरु साहिब की पालकी के पीछे महिलाएं और युवक शबद कीर्तन कर रहे थे और गुरु नानक पतशाह की खुशी से अपनी झोली भर रहे थे। इस मौके गुरुद्वारा मोरी गेट के प्रधान चरणजीत भंडारी, कुलवीर सिंह सरना, बलविदर सिंह मक्कड़, रविदरपाल सिह, इंद्रपाल सिंह, तरलोक सिंह सिदाना और गुरुद्वारा गोबिदपुरा अध्यक्ष प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष गुरमीत सिंह मीता प्रभजोत सिंह अबरा , प्रमुख ग्रंथी भाई भोला सिंह ने नगर कीर्तन में हार्दिक स्वागत किया और गुरु साहिब को दुशाला भेंट की। भाई सुखविदर सिंह के नेतृत्व में गुरमीत नाम सेवा सोसाइटी के भाई लक्ष्मण सिंह ने गुरु साहिब के सम्मान को बनाए रखने के लिए हमेशा की तरह सख्त पहरा दिया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक एसआर कलेर, भाई गुरचरण सिंह ग्रेवाल, क्षेत्र की विधायक बीबी सर्वजीत कौर मनुंके, जिला योजना बोर्ड के अध्यक्ष मलकीत सिंह दाखा, विपणन समिति के अध्यक्ष सतिदरपाल सिंह काका ग्रेवाल, नगर परिषद अध्यक्ष जतिदरपाल, सिंह राणा, जसपाल सिंह हेरां के अलावा हरनेक सिंह सोई, दीपिदर सिंह भंडारी, हरदेव सिंह बॉबी, अजीत सिंह मिगलानी, नरिदर सिंह मिगलानी, गुरदीप सिंह दुआ, राजिदर सिंह मिगलानी, रमेश सिंह मिगलानी, गुरचरण सिंह ग्रेवाल, गगनदीप सिंह सरना, इशमित सिंह भंडारी, मनप्रीत सिह, हरमीत सिंह बजाज, हरजीत सिंह सोनू, जेएस चावला, सुखविदर भसीन, जगदीशर सिंह भोला आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.