शिक्षा के क्षेत्र पर रहेगा वेकअप लुधियाना का फोक्स
समाजसेवा के क्षेत्र से जुड़ी शहर की प्रमुख शख्सियतों वाले वेकअप लुधियाना ग्रुप का मुख्य फोकस शिक्षा के क्षेत्र पर रहेगा।
जासं, लुधियाना : समाजसेवा के क्षेत्र से जुड़ी शहर की प्रमुख शख्सियतों वाले वेकअप लुधियाना ग्रुप का मुख्य फोकस शिक्षा के क्षेत्र पर रहेगा। स्मार्ट सिटी डायरेक्टर आर्कीटेक्ट संजय गोयल के सराभा नगर स्थित कार्यालय में हुई सदस्यों की मीटिग के दौरान सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। दैनिक जागरण के अभियान माय सिटी माय प्राइड के तहत शहर की बेहतरी के लिए बनाए ग्रुप वेकअप लुधियाना के प्रमुख सदस्यों ट्रैफिक एक्सपर्ट राहुल वर्मा, प्रमुख कारोबारी समीरा बैक्टर, एडवोकेट हरिओम जिदल, इंजीनियर कपिल अरोड़ा व अर्पिता बैक्टर ने चर्चा करते हुए माना कि अगर शिक्षा के क्षेत्र में ही सुधार हो जाता है तो सारा सिस्टम ही सुधर जाएगा।
मीटिग में निर्णय लिया गया कि शहर की प्रमुख संस्थाओं के पदाधिकारियों से बातचीत करते हुए शहर की हालत सुधारने के लिए बीस सदस्यों वाली कमेटी का गठन किया जाएगा। प्रत्येक महीने इस ग्रुप की मीटिग होगी जिसमें प्राथमिकता वाले तय किए गए विषय पर एक्शन तय किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न सदस्यों पर आधारित कमेटियां तय किए गए लक्ष्य के लिए कार्य करेंगे। शहर की प्रमुख सड़कों को कॉमर्शियल घोषित करने से खफा
शहर की प्रमुख सड़कों को कॉमर्शियल घोषित करने पर इस ग्रुप के सदस्यों ने नाराजगी जताई है। लुधियाना वेकअप ग्रुप के सदस्यों ने कहा है कि जमीनी स्तर पर यह योजना प्रशासन या सरकार को उतना लाभ नहीं देगी। बल्कि इससे कहीं अधिक गुणा पब्लिक को परेशान ही होगी। अगली मीटिग की तारीख 6 अप्रैल तय करते हुए सदस्यों ने कहा कि इसमें बाकी सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।