सीएए के खिलाफ काला दिवस, केंद्र सरकार व यूपी पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) में किए गए संशोधन से मुस्लिम समुदाय में रोष है।
जासं, लुधियाना : नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) में किए गए संशोधन से मुस्लिम समुदाय में रोष है। शुक्रवार को सभी मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम समुदाय ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।
शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर्र रहमान सानी लुधियानवी की अगुआई में नमाजियों ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविद के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंप मांग की कि धर्म को आधार बनाकर संशोधित किए इस नागरिकता कानून को रद किया जाए। कई जगह प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार का पुतला भी जलाया।
मस्जिद हजरत अबू बकर एल-ब्लॉक रणधीर सिंह नगर, मस्जिद बिलाल, कादरी मस्जिद कुंदनपुरी, मस्जिद उमर फारूक, साबरी मस्जिद आजाद नगर, मस्जिद बिलाल चुंगी वाली ताजपुर रोड, सुन्नी मस्जिद शिवपुरी, मीना मस्जिद शक्ति नगर, नूरानी मस्जिद सरूप नगर, मदनी मस्जिद राहों रोड, मस्जिद सनैत वली पीएयू, मस्जिद उमर फारूक पंजाबी बाग, हुसैनी मस्जिद गुलाबी बाग, मस्जिद उस्मान गनी भाटिया, एक मीनारा मस्जिद मायापुरी, मस्जिद रूप नगर, मस्जिद फातिमा पंजाबी बाग, मस्जिद उस्मान गनी, मस्जिद कोट मंगल सिंह नगर, मस्जिद बाग सूफिया, मदीना मस्जिद बाड़ेवाल, मस्जिद गिल चौक, मस्जिद तकवा, मस्जिद साबरी नूरानी राम नगर, नूर मस्जिद शक्ति नगर, मस्जिद शेरपुर मुस्लिम कॉलोनी, मस्जिद ढंडारी, मस्जिद जोगियाना, मस्जिद मक्कड़ कॉलोनी, मस्जिद जस्सियां रोड, मस्जिद ग्यासपुरा, मस्जिद अहरार गिल्ला, लोहारा मस्जिद के बाहर मुस्लिम समुदाय ने प्रदर्शन किया।
मीनारा मस्जिद से नौशाद, हाजी इरशाद, इसरार अहमद, सदर हाजी नौशाद, बबलू कुरैशी, शमी आलम, मसूर आलम, मोहम्मद गुलाम, सहीद आलम, गुलफाम, सलीम, वसीम, मोहम्मद रिसवान, असलम, मलकीत आलम, दलजीत सिंह ग्रेवाल, मास्टर फिरोज, मास्टर मुन्ना ने प्रदर्शन में शिरकत की।