Jaloos-e-mohammadi : लुधियाना में जुलूस-ए-मोहम्मदी का भव्य आयोजन, कई इलाकाें से गुजरा जुलूस
काेरोना महामारी के वजह से मास्क व सैनिटाइजर के साथ लोगों ने त्याेहार मनाया। इस मौके पर सोसाइटी के अध्यक्ष सनाउल्लाह अंसारी ने कहा कि सलल्लाहो ने लोगों को प्यार और मोहब्बत का पैगाम दिया। जलूस-ए-माेहम्मदी शहर के फरीद नगर से शुरू होकर कई इलाकाें से गुजरी।
लुधियाना, जेएनएन। अमन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से नबी ए करीम सलल्लाहो अलैहे व सल्लम के पावन जन्मदिवस पर एक विशाल जलूस-ए-माेहम्मदी का आयोजन किया गया, जिसकी अगुअाई सोसायटी के पंजाब अध्यक्ष सनाउल्लाह अंसारी ने की।
इस अवसर पर जलूस-ए-माेहम्मदी शहर के फरीद नगर से शुरू होकर बाल सिंह नगर से सुंदर नगर, राहों रोड, बस्ती जोधेवाल चौक, जीटी रोड शिवपुरी चौक, सेखेवाल रोड बाजवा नगर सहित कई जगहाें से होते हुए फरीद नगर गली नंबर 3 में संपन्न हुआ।
काेरोना महामारी के वजह से मास्क व सैनिटाइजर के साथ लोगों ने त्याेहार मनाया। इस मौके पर सोसाइटी के अध्यक्ष सनाउल्लाह अंसारी ने कहा कि सलल्लाहो ने लोगों को प्यार और मोहब्बत का पैगाम दिया। इस मौके पर सोसायटी चेयरमैन इब्राहिम अली, इरशाद आलम, हितेंद्र सूद, मंजूर अहमद, अब्दुल मन्नान, कलामुद्दीन, किताबुल हहमान, जमशेद अंसारी, राही बस्तवी, गफार अंसारी, अमीरुल अंसारी, आरिफ अंसारी, सकलेन रजा, गोलू रजा, शमीम अंसारी, इखलाक अंसारी, मुन्ना अंसारी, सेराज अंसारी व नजाम अंसारी अादि उपस्थित थे।