नगर निगम के 'मेहमान' पिटबुल का सांसद रवनीत सिंह बिंट्टू उठाएंगे खर्च
अपनी मालकिन से बिछड़े पिटबुल की संभाल में हो रहे भारी खर्च के बाद अब डॉग लवर्स सांसद रवनीत सिंह बिट्टू पिटबुल का खर्च उठाने के लिए आगे आए हैं।
लुधियाना, जेएनएन। अपनी मालकिन से बिछड़े पिटबुल की संभाल में हो रहे भारी खर्च के बाद अब डॉग लवर्स सांसद रवनीत सिंह बिट्टू पिटबुल का खर्च उठाने के लिए आगे आए हैं। सांसद बिट्टू का कहना है कि उन्हें पिटबुल के बारे में जानकारी मिली थी। उन्होंने अपने कर्मचारी के मार्फत मेयर बलकार सिंह संधू को दस हजार रुपये भेजे हैं और जब तक पिटबुल की मालकिन पटना से नहीं लौटकर आती, तब तक वह उसका खर्च उठाएंगे।
दरअसल, इस पिटबुल को ईशर नगर से आवारा हालात में नगर निगम ने पकड़ा था। उसे पिंजरे में बंद किया हुआ है। पिटबुल की मालकिन के बारे में भी पता चला तो उनसे फोन पर निगम ने संपर्क किया। मालकिन ने बताया था कि लॉकडाउन के कारण वह अभी नहीं आ पा रही हैं। उसके बाद से निगम लगातार उसकी सेवा कर रहा है। चूंकि पिटबुल की खुराक अन्य डॉग से हटकर होती है, इसलिए उसकी खुराक पर खर्च अधिक होता है। दैनिक जागरण ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
मेयर बलकार सिंह संधू ने बताया कि सांसद ने दिल्ली में इस खबर को पढ़ा और उनकी पत्नी अनुपमा ने भी उन्हें पिटबुल की देखभाल करवाने को कहा। उसके बाद उन्होंने अपने पॉलिटिकल सेक्रेटरी हरजिंदर सिंह ढींडसा के हाथ दस हजार रुपये भेजे। साथ ही सांसद ने कहा कि पिटबुल की देखरेख में जितना खर्च होगा, वह अदा करेंगे। उसके बाद यह राशि निगम के सीनियर वेटनरी अफसर डॉ. हरबंस ढल्ला को सौंप दी गई है, ताकि उनका खर्च चलता रहे। अब तक पिटबुल छह हजार रुपये से अधिक का का चिकन खा चुका है और उसका बिल पें¨डग है। उसे अदा किया जा रहा है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें